गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO

Guru Purnima Govardhan Parikrama: गुरु पूर्णिमा मेले में गोवर्धन परिक्रमा के लिए रेलवे की 250+ स्पेशल ट्रेनें और यूपी रोडवेज की 1000 से अधिक बसें चलेंगी, जानें पूरी तैयारी।

मुरिया पूर्णिमा मेले के दौरान मथुरा में होने वाली विश्व प्रसिद्ध गोवर्धन परिक्रमा को लेकर रेलवे और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। 23 जुलाई से 30 जुलाई तक चलने वाले इस मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। वहीं, यूपी रोडवेज भी यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए 1000 से अधिक बसों का संचालन करेगा। इसके अलावा, अन्य जिलों से अतिरिक्त बसें और अधिकारियों की भी तैनाती की जाएगी, ताकि परिवहन व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

यूपी रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्ष गुरु पूर्णिमा मेले के दौरान निगम को लगभग 5 करोड़ रुपये की आय हुई थी। इस बार श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इससे अधिक राजस्व अर्जित करने के साथ-साथ बेहतर यातायात और भीड़ प्रबंधन का लक्ष्य रखा गया है।

प्रशासन और रेलवे का कहना है कि उनकी प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित और समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाना है। इसके लिए महाकुंभ जैसे बड़े आयोजनों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, परिवहन और भीड़ नियंत्रण के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि गुरु पूर्णिमा मेले का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। पूरी खबर जाननें के लिए देखिए ये वीडियो...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com