- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Noida Storm Rain 400 Trees Fallen Relief Work Underway
नोएडा में तेज हवाओं और बारिश का कहर, कई इलाकों में भारी नुकसान; सड़कों पर गिरे पेड़
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
Noida Rain Update: तेज आंधी और बारिश ने नोएडा में भारी नुकसान पहुंचाया है। करीब 400 पेड़ गिरने से कई क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हुआ। नगर निगम की टीमें राहत एवं सफाई कार्य में जुटीं हैं

नोएडा में तेज हवाओं और बारिश का कहर(Image- IANS)
Noida in Storm and Rain: गुरुवार को नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में आई तेज़ आंधी, तूफान और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। अचानक मौसम बदलने के कारण नोएडा के कई सेक्टरों में बड़े पैमाने पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार तेज हवाओं के चलने और बारिश के वजह से नोएडा में लगभग 400 पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे कई सड़क मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ा।
नोएडा प्राधिकरण की टीम पेड़ों को हटाने का कर रही कार्य
आपको बता दे कि नोएडा प्राधिकरण ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राधिकरण की विभिन्न टीमें शहर के अलग-अलग सेक्टरों में पहुंचकर सड़कों पर गिरे पेड़ों और टूटी हुई शाखाओं को हटाने का कार्य कर रही हैं।
अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा निरिक्षण
अधिकारियों के अनुसार सभी नोएडा के सेक्टरों का निरीक्षण किया जा रहा है और जहां भी पेड़, की टुटीं शाखाएं या अन्य अवरोध सड़कों पर पाए जा रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हटाया जा रहा है। प्राधिकरण टीम ने बताया कि राहत एवं सफाई कार्य जारी है और लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिससे रात तक शहर की सभी प्रमुख सड़कों और आवासीय क्षेत्रों से गिरे हुए पेड़ों तथा शाखाओं को पूरी तरह हटाकर यातायात और सामान्य गतिविधियों को सुव्यवस्थित बनाया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
UP School Reopen: कल से खुलेंगे उत्तर प्रदेश के स्कूल, गर्मी की छुट्टियों के बाद फिर लौटेगी पढ़ाई की रौनक
ग्रेटर नोएडा से उड़ा विमान! जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुईं कमर्शियल फ्लाइट, IndiGo ने भरी ऐतिहासिक उड़ान- VIDEO
संबंधित विभागों को किया गया अलर्ट
इसके अलावा अन्य संबंधित विभागों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, जो स्वच्छता, जल निकासी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं। तेज़ हवाओं के चलने कारण कई जगहों पर बिजली के तारों और खंभों को भी काफी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की निर्देश दिए हैं। लोगों से कहा गया है कि वे टूटे हुए पेड़ों, लटकती शाखाओं और बिजली के तारों के पास जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना संबंधित विभागों को दें।
ये भी पढ़ें- हरियाणा में बल्लभगढ़-जेवर एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर से गिरी क्रेन, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
लोगों को सतर्क रहने की अपील
नोएडा प्राधिकरण ने नागरिकों के सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा है, कि शहर को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन और आम लोगों का प्रयास अति आवश्यक है। मौसम विभाग के द्वारा अगले कुछ दिनों तक बदलते मौसम की आशंका जताई गई है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Noida storm rain 400 trees fallen relief work underway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: इन राशि वालों के कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे, जानें मंगलवार का पूरा राशिफल
Jun 16, 2026 | 12:10 AM‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMयह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
Jun 15, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM












