

Ghazipur Vineet Rai Murder Case: उत्तर प्रदेश पुलिस को गाजीपुर में होटल व्यवसायी विनीत राय उर्फ हनी राय हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या में शामिल कमलेश चौधरी उर्फ बिंद को एनकाउंटर में मार गिराया है। आरोपी और पुलिस के बीच एनकाउंटर बुधवार रात को सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था इलाके में हुई। जहां मुठभेड़ में गोली लगने से कमलेश चौधरी की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस को उसके कुर्था इलाके में छिपी होने की सूचना मिली। लेकिन जब पुलिस दबिश देने पहुंची तो आरोपी तो ने गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ में आरोपी कमलेश चौधरी घायल हो गया, बाद में उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे प्रभारी रोहित मिश्रा को भी गोली लगने से घायल हो गए।
आरोपी कमलेश चौधरी 30 मई को गाजीपुर में हुए चर्चित हत्याकांड में शामिल था। यहां होटल व्यवसायी आलोक राय के बड़े बेटे विनीत राय उर्फ हनी राय की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने वारदात को सदर कोतवाली क्षेत्र के गौसाबाद स्थित बिंदु होटल के सामने अंजाम दिया था।
पुलिस के मुताबिक, दो बाइक पर चार युवक होटल पहुंचे थे। जहां उन्होंने होलट स्टॉफ से बीयर की मांग की। इसद दौरान होटल का संचालन करने कर रहे विनीत राय बाहर आए। तभी आरोपियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। गोली लगने से विनीत राय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अपनी जांच में बताया कि हत्या पुरानी रंजिश के चलते ही गई थी।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने आगे बताया कि, दोनों पक्षों के बीच करीब ढाई साल से एक पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते विनीत राय की हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस ने अपनी जांच में 2024 की एक घटना का खुलासा किया है। उस समय किसी विवाद के चलते होटल में तोड़फोड़ की गई थी। राय परिवार ने इस मामले में शंकर पांडेय और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। विनीत की हत्या के बाद भी परिवार ने शंकर पांडेय समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था।