करुणा नंद शाहवाल

करुणा नंद शाहवाल मध्य प्रदेश के सिंगरौली से ताल्लुक रखते हैं। ‘ऊर्जा राजधानी’ के नाम से पहचाने जाने वाले इस जिले से निकलकर उन्होंने पत्रकारिता को अपने करियर के रूप में चुना। वर्तमान में वे Navbharat Live में कार्यरत हैं, जहां राजनीति, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक घटनाक्रमों से जुड़े विषयों पर लेखन एवं रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर से पत्रकारिता की शिक्षा पूरी की। पत्रकारिता के सफर की शुरुआत Hit Voice News से हुई। इसके बाद Khabar Bharat और NDTV, नोएडा के साथ काम करते हुए उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया। पत्रकारिता में उनकी खास रुचि ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक खबरों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों में है। जमीनी हकीकत को समझना, सवालों की तह तक पहुंचना और तथ्यों के साथ उसे पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता का अहम हिस्सा है।
Connect:
करुणा नंद शाहवाल
और पढ़ें
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com