- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Kamlesh Bind Encounter Ghazipur Villagers Protest Stone Pelting After Body Arrives
कमलेश बिंद के एनकाउंटर से गाजीपुर में बवाल…ग्रामीणों ने पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ा मारे पत्थर! देखें VIDEO
- Written By: अर्पित शुक्ला
Vineet Rai Murder Case: गाजीपुर के होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी कमलेश बिंद के एनकाउंटर के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया।

कमलेश बिंद के एनकाउंटर से गाजीपुर में बवाल(Image- Screen Capture/Social Media)
Kamlesh Bind Encounter Case: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी कमलेश बिंद के पुलिस एनकाउंटर में ढेर होने के बाद मंगलवार देर शाम जमकर बवाल हो गया। पोस्टमॉर्टम के बाद जैसे ही कमलेश बिंद का शव उसके गांव गौसाबाद पहुंचा, वैसे ही उसके परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की और पत्थरबाजी में सीओ के घायल होने की खबर सामने आई है।
परिजनों और ग्रामीणों का फूटा आक्रोश
मंगलवार देर शाम जब कमलेश बिंद का शव पोस्टमॉर्टम के बाद कोतवाली क्षेत्र के गौसाबाद गांव लाया गया, तो वहां मौजूद महिलाएं, परिजन और स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए। शव को देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
समझाने पहुंची पुलिस पर पथराव
माहौल बिगड़ता देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने नाराज ग्रामीणों को समझाने और शांत कराने की कोशिश की। लेकिन बातचीत के दौरान ही स्थिति और अधिक बिगड़ गई। ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में पथराव में बदल गई। ग्रामीणों द्वारा किए गए इस पथराव में ड्यूटी पर तैनात एक क्षेत्राधिकारी (सीओ) घायल हो गए और उन्हें चोटें आई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Bulldozer Action: आगरा MG रोड पर बनी मजार पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात
Kanpur: प्रेमी संग थाने पहुंची युवती, बोली- हमारी शादी करा दीजिए, लेकिन सरकारी दस्तावेज ने तोड़ा सपना
प्रयागराज में खूनी खेल: घर के बाहर सो रही दो बुजुर्ग महिलाओं समेत तीन लोगों की बेरहमी से हत्या, जांच शुरू
यह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
“एनकाउंटर के बाद गाज़ीपुर में बवाल, पुलिस पर पथराव से बढ़ा तनाव”#Ghazipur #UPNews #BreakingNews #Police #Encounter #UttarPradesh #GhazipurNews @Uppolice pic.twitter.com/GRKNryig8U — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) June 4, 2026
अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया शव
पथराव और हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया गया। माहौल को शांत कराने के बाद पुलिस प्रशासन ने परिजनों को भरोसे में लिया और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव को अंतिम संस्कार के लिए रवाना कर दिया।
यह भी पढ़ें- वाराणसी में आधी रात चला CM योगी का बुलडोजर, काशी रेलवे स्टेशन परिसर से मजार और मस्जिद पूरी तरह जमींदोज- VIDEO
बता दें कि आरोपी कमलेश चौधरी 30 मई को गाजीपुर में हुए चर्चित हत्याकांड में शामिल था। यहां होटल व्यवसायी आलोक राय के बड़े बेटे विनीत राय उर्फ हनी राय की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने वारदात को सदर कोतवाली क्षेत्र के गौसाबाद स्थित बिंदु होटल के सामने अंजाम दिया था।
Kamlesh bind encounter ghazipur villagers protest stone pelting after body arrives
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bigg Boss 20: मस्ती, ड्रामा और तगड़े ट्विस्ट! बिग बॉस-20 में शामिल हो सकते हैं ये फेमस चेहरे
Jun 16, 2026 | 02:54 PMपुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 17 जून को करेंगे उद्घाटन
Jun 16, 2026 | 02:52 PMHealthy Relationship Tips: रिश्ते में बढ़ रही हैं दूरियां? पार्टनर से खुलकर बात करना है सबसे बड़ा समाधान
Jun 16, 2026 | 02:52 PMगोंदिया: रोहित पवार के आंदोलन पर फुके का हमला, कहा- किसानों नहीं बैंकों के लिए हो रहा संघर्ष
Jun 16, 2026 | 02:52 PMनागपुर में बारिश का इंतजार या बाढ़ का खौफ? खुदी सड़कें और चोक नालियां बस्तियों में ढाएंगी ‘आसमानी कहर
Jun 16, 2026 | 02:41 PMUNSC में सुधार को लेकर भारत का कड़ा रुख, संयुक्त राष्ट्र में पेश ‘दस्तावेज’ पर उठाए सवाल
Jun 16, 2026 | 02:41 PMउज्जैन के अस्पताल में हंगामा: नवजात बदलने का आरोप, परिजनों ने कहा- बेटा हुआ था, बेटी सौंप दी
Jun 16, 2026 | 02:41 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM














