-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- First Time In Maha Kumbh Mela Fast Ring Memu Train Is Being Started For Prayagraj Ayodhya And Varanasi Circuit
महाकुंभ मेले में पहली बार प्रयागराज-अयोध्या और वाराणसी सर्किट के लिए शुरू की जा रही ‘फास्ट रिंग मेमू’ ट्रेन
- Written By: साक्षी सिंह
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा देने का फैसला किया है। यहां आने वाले अयोध्या में रामलला और वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए पहली बार फास्ट रिंग मेमू सेवा शुरू करने की तैयारी की है।

महाकुंभ 2025, प्रयागराज फाेटाे क्रेडिट: साेशल मीडिया
प्रयागराज: उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा देने का फैसला किया है। यहां आने वाले अयोध्या में रामलला और वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए पहली बार फास्ट रिंग मेमू सेवा शुरू करने की तैयारी की है।
मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी ने बताया कि यह फास्ट रिंग मेमू सेवा प्रयागराज से अयोध्या और वाराणसी होकर प्रयागराज आएगी। इसी तरह दूसरी ट्रेन प्रयागराज से वाराणसी और अयोध्या होते हुए प्रयागराज आएगी।
ये भी पढ़ें:-मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव ने लिया ये संकल्प, शिवपाल भी रहे साथ
सम्बंधित ख़बरें
कभी खौफ थी पहचान: आज खंडहर में तब्दील हुई अतीक अहमद की हवेली; मलबे से लोहा निकाल रहे लोग
जल सत्याग्रह के बीच भाकियू (युवा) अध्यक्ष अनुज सिंह पर पीडीए का शिकंजा, एक साथ 8 एफआईआर दर्ज
पंजीयन विभाग की नई पहल: ऑनलाइन होगी स्टांपिंग, किरायानामा और पट्टा विलेख बनाना हुआ आसान
चकबंदी में गड़बड़ी का खुलासा: प्रयागराज में 37 बीघा वन भूमि का फर्जी नामांतरण निरस्त; फिर हुई वन विभाग के नाम
कुंभ मेले 2019 चलाई गई थीं 694
हिमांशु बडोनी ने आगे बताया कि मुख्य स्नान पर्वों को छोड़कर यह सेवा सभी दिन उपलब्ध रहेगी और प्रतिदिन प्रयागराज से दो मेमू सेवा जो कि एक वाराणसी और दूसरी अयोध्या की तरफ की ओर संचालन होगा। प्रयागराज मंडल पहली बार कुंभ मेले में यह सेवा शुरू करने जा रहा है। बडोनी ने बताया कि कुंभ मेले में व्यस्ततम दिनों में 825 ट्रेनें चलाने की तैयारी है जबकि पिछले कुंभ मेले 2019 में व्यस्ततम दिनों में 694 ट्रेनें चलाई गई थीं।
उमरे द्वारा 400 ट्रेनें चलाने की मंजूरी
मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि ये ट्रेनें कम दूरी यानी 200 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए होंगी। वहीं लंबी दूरी के लिए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा 400 ट्रेनें चलाने की मंजूरी दी गई है। इस प्रकार से मेले के दौरान कुल 1225 ट्रेनें चलाई जाएंगी। बडोनी ने बताया कि रेलवे का खास जोर आपदा की आशंका को न्यूनतम करने पर है, जिसके लिए रेलवे के तीनों जोन उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहे हैं।
तैयार किया गया है टोल फ्री नंबर
प्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवे के चार स्टेशन, उत्तर रेलवे के तीन स्टेशन और पूर्वोत्तर रेलवे के दो स्टेशन हैं। बडोनी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज मंडल ने एक टोल फ्री नंबर 1800-4199-139 तैयार किया है, जो एक नवंबर से चालू हो जाएगा। इस नंबर पर यात्री कहीं से भी अपनी मातृभाषा में सभी तरह की सुविधाओं की जानकारी ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में 21 रेलवे ओवरब्रिज या रेलवे अंडरब्रिज कुंभ मेले से पहले चालू हो जाएंगे, जिससे भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें:-उत्तर प्रदेश में उपचुनाव से पहले टूट गया सपा-कांग्रेस का गठबंधन, अखिलेश ने कांग्रेस को किया दरकिनार!
8000 कर्मचारियों को तैनाती
अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, प्रयागराज जंक्शन पर एकीकृत मेला नियंत्रण टावर स्थापित किया गया है। जो कि भीड़ नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाएगी । बडोनी ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दूसरे जिलों से 8000 कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल के 2200 कर्मचारी शामिल हैं।
First time in maha kumbh mela fast ring memu train is being started for prayagraj ayodhya and varanasi circuit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NDA में शामिल होगी शरद पवार की NCP, मानसून सत्र और बाढ़ के बीच अचानक दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री फडणवीस
Jul 07, 2026 | 02:50 PMमुंबई में बारिश के बीच मौत का जाल बने अवैध बिजली के तार, झोपड़पट्टियों में बढ़ा करंट का खतरा
Jul 07, 2026 | 02:47 PMबारिश शुरू, प्लास्टिक बाजार गुलजार; किसानों की पहली पसंद बना तिरपाल, नागपुर में 50% तक बढ़े दाम
Jul 07, 2026 | 02:45 PMखंडवा में आफत की बारिश: भारी वर्षा से जनजीवन बेहाल, उफान पर सुकता नदी, हापला गांव का संपर्क टूटा
Jul 07, 2026 | 02:37 PMभारतीय आयुर्वेद से होगा दुनिया का स्वास्थ्यवर्धन, नवभारत कॉन्क्लेव में मंत्री प्रतापराव जाधव का बड़ा दावा
Jul 07, 2026 | 02:37 PMगोंडवाना विवि के संयुक्त निदेशक कार्यालय को चंद्रपुर शिफ्ट करने की आशंका, गड़चिरोली शिक्षा जगत में आक्रोश
Jul 07, 2026 | 02:36 PMIPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
Jul 07, 2026 | 02:32 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM














