- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sp Congress Alliance Broke Before By Elections In Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश में उपचुनाव से पहले टूट गया सपा-कांग्रेस का गठबंधन, अखिलेश ने कांग्रेस को किया दरकिनार!
बुधवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। सपा ने जिन 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं उसमें वह सीटें भी शामिल है जिसे लेकर कहा जा रहा था कि कांग्रेस लामबंद है।
- Written By: अभिषेक सिंह

राहुल गांधी व अखिलेश यादव (डिजाइन फोटो)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले सूबे की सियासत में भूचाल आ गया है। कहा जा रहा है कि उपुचनाव से पहले ही सपा-कांग्रेस गठबंधन में दरार पड़ गई है। सपा नेता भले ही इस बात से इनकार कर रहे हैं। लेकिन उपचुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर जिस तरह की चर्चाएं और जिस तरह से अखिलेश यादव ने 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। उसके बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन टूट गया है।
बुधवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। सपा ने जिन 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं उसमें वह सीटें भी शामिल है जिसे लेकर कहा जा रहा था कि कांग्रेस लामबंद है। अब जब उन सीटों पर भी प्रत्याशी उतार दिया गए हैं तो राजनीतिक हल्कों में इस बात की चर्चा होना लाजमी है कि सपा और कांग्रेस में फूट पड़ गई है।
कौन कहां से उम्मीदवार?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने करहल सीट से तेज प्रताप को मैदान में उतारा है। वे 2022 में इसी सीट से विधायक रह चुके हैं। उनके सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई है। बुधवार को जारी अपनी सूची में सपा ने सीसामऊ विधानसभा सीट से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा और मंझवा विधानसभा सीट से डॉ. ज्योति बिंद को उम्मीदवार बनाया है।
सम्बंधित ख़बरें
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला! 2022 दंगों के दौरान दर्ज किए गए मामलों को लिया वापस, BJP ने उठाए सवाल
MP में राज्यसभा चुनाव का एलान, 18 जून को वोटिंग, दिग्विजय की सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस के सामने नंबर का संकट
Cockroach Janta Party पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान, बोले- यह युवाओं के गुस्से की आवाज
यह भी पढ़ें:- Haryana Assembly Election Results: काम आया भाजपा का ‘पंच’, ऐसे हरियाणा में नायब सिंह सैनी ने पलटा खेल
सपा ने फूलपुर सीट से भी प्रत्याशी उतार दिया है। जबकि इससे पहले चर्चा थी कि कांग्रेस तीन सीटें चाहती है। जिसमें फूलपुर और मंझवा का नाम सबसे आगे था। फूलपुर सीट तो कांग्रेस का पुराना गढ़ रही है। अपने गढ़ में लौटना हर किसी की ख्वाहिश होती है। लेकिन सपा ने कांग्रेस की यह ख्वाहिश पूरी होने से पहले ही तोड़ दी है।
सपा नेता ने दी सफाई
सपा नेता और विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि ‘समाजवादी पार्टी सभी 6 सीटों पर भाजपा को हराने में आगे रही है। बाकी 4 सीटों पर कांग्रेस पार्टी से बातचीत चल रही है और हमें उम्मीद है कि हम गठबंधन करेंगे।’ इस दौरान रविदास ने कहा कि अगर हरियाणा में कांग्रेस, सपा और आप मिलकर लड़ते तो सत्ता में कांग्रेस गठबंधन होता। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी, बल्कि पूरा प्रदेश भाजपा को दे दिया। हम यूपी में होने वाले उपचुनावों में भाजपा को हराना चाहते हैं, इसलिए हमने 6 उम्मीदवारों की सूची घोषित की है।
यह भी पढ़ें:- Haryana Election Results 2024: हरियाणा में ज्यादा वोट पाकर भी क्यों पिछड़ रही है कांग्रेस, कैसे बीजेपी को मिल रहा फायदा?
Sp congress alliance broke before by elections in uttar pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Thane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुती में बढ़ी सियासी हलचल
May 23, 2026 | 11:52 AMतमिलनाडु BJP में बदलाव के संकेत, शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे नैनार नागेंद्रन, अन्नामलाई की वापसी की चर्चा तेज
May 23, 2026 | 11:52 AMनासिक के पेठ तहसील में 25 हजार हेक्टेयर पर खरीफ बुआई का लक्ष्य; नकली बीजों को लेकर कृषि विभाग पूरी तरह अलर्ट
May 23, 2026 | 11:50 AMGwalior News: नवविवाहिता की खुदकुशी के 2 दिन बाद ही पति ने भी लगाई फांसी, सुसाइड नोट नहीं मिलने से उलझा मामला
May 23, 2026 | 11:47 AMलद्दाख के लेह में सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश; बाल-बाल बचे मेजर जनरल सचिन मेहता, 3 अधिकारी घायल!
May 23, 2026 | 11:45 AMपश्चिम रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, दादर-प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल के 16 अतिरिक्त फेरे
May 23, 2026 | 11:34 AMNashik RTO: टैक्स न भरने वाले 12 जब्त वाहनों की 2 जून को ई-नीलामी; 27 मई तक पंजीकरण का अंतिम मौका
May 23, 2026 | 11:30 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM













