-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Prayagraj »
- Atiq Ahmed Once Feared Mansion Now Lies In Ruins In Prayagraj
कभी खौफ थी पहचान: आज खंडहर में तब्दील हुई अतीक अहमद की हवेली; मलबे से लोहा निकाल रहे लोग
- Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Atiq Ahmed Prayagraj: कभी माफिया अतीक अहमद के खौफ का प्रतीक रही हवेली अब खंडहर में तब्दील हो चुकी है। सरकारी कार्रवाई के बाद ध्वस्त इमारत के मलबे से रात में लोहा और सरिया निकाले जाने की चर्चा है।

अतीक की हवेली (सोर्स- फोटो नवभारत)
Bulldozer Action On Atiq Ahmed Properties: संगम नगरी का कुख्यात, माफिया अतीक अहमद का ऐसा खौफ था कि उसके घर के सामने से गुजरते वक्त लोग हॉर्न बजाने से भी डरते थे। जिस शख्स पर शहर की जमीनों पर जबरन कब्जे और खुलेआम हिंसा के आरोप लगते रहे, आज उसी अतीक की हवेली खंडहर बन चुकी है।
हालात ऐसे हैं कि रात के अंधेरे में लोग मलबे में दबा लोहा और अन्य सामान निकालकर ले जा रहे हैं। यह तस्वीर सिर्फ एक उजड़ी इमारत की नहीं, बल्कि उस दौर के अंत की भी कहानी बयां कर रही है, जब प्रयागराज में माफिया का नाम ही डर का पर्याय माना जाता था।
लोगों के व्यवहार में दिखता था अतीक के नाम का खौफ
इसी जगह पर कभी माफिया अतीक अहमद का साम्राज्य खड़ा था। एक समय ऐसा था जब प्रयागराज में अतीक के नाम का खौफ लोगों की जुबान पर नहीं, बल्कि उनके व्यवहार में दिखता था। उसके घर के सामने से गुजरने वाले लोग भी एहतियात बरतते थे। आरोप है कि जरा सी बात पर लोगों को पकड़कर पीटा जाता था और विरोध करने वालों को गंभीर अंजाम भुगतना पड़ता था।
सम्बंधित ख़बरें
जल सत्याग्रह के बीच भाकियू (युवा) अध्यक्ष अनुज सिंह पर पीडीए का शिकंजा, एक साथ 8 एफआईआर दर्ज
पंजीयन विभाग की नई पहल: ऑनलाइन होगी स्टांपिंग, किरायानामा और पट्टा विलेख बनाना हुआ आसान
चकबंदी में गड़बड़ी का खुलासा: प्रयागराज में 37 बीघा वन भूमि का फर्जी नामांतरण निरस्त; फिर हुई वन विभाग के नाम
Prayagraj: भाकियू (युवा) का जल सत्याग्रह, भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर सीएम के नाम सौंपा 20 सूत्रीय ज्ञापन
जब राजू पाल हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया
बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। इस घटना के बाद अतीक अहमद का नाम देशभर में सुर्खियों में रहा। वक्त बीतता गया, कानून का शिकंजा कसता गया और फिर वह दौर भी आया जब अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या हो गई। इसके बाद उसका कभी अभेद्य माना जाने वाला साम्राज्य देखते ही देखते बिखर गया।
यह भी पढ़ें- जल सत्याग्रह के बीच भाकियू (युवा) अध्यक्ष अनुज सिंह पर पीडीए का शिकंजा, एक साथ 8 एफआईआर दर्ज
अतीक की आलीशान हवेली ध्वस्त
सरकारी कार्रवाई में अतीक की आलीशान हवेली ध्वस्त कर दी गई। अब वहां सिर्फ मलबा बचा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रात के समय कुछ लोग इस मलबे में दबे लोहे, सरिए और अन्य सामान निकालकर ले जाते हैं और उन्हें बेच देते हैं। कभी जिस जगह पर बिना इजाजत कदम रखना भी मुश्किल माना जाता था, वहां आज किसी को आने-जाने का डर नहीं है।
नकारात्मक पहचान बन चुका माफिया नेटवर्क अब बना इतिहास
अतीक के बेटे अलग-अलग जेलों में बंद हैं, जबकि उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन अब भी फरार है। एक समय प्रयागराज की नकारात्मक पहचान बन चुका माफिया नेटवर्क अब इतिहास का हिस्सा बन चुका है। बची है तो सिर्फ एक उजड़ी हुई हवेली, जो हर गुजरने वाले को यह एहसास कराती है कि वक्त बदलने में देर नहीं लगती और कानून के आगे अपराध का साम्राज्य भी आखिरकार ढह जाता है।
Atiq ahmed once feared mansion now lies in ruins in prayagraj
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कभी खौफ थी पहचान: आज खंडहर में तब्दील हुई अतीक अहमद की हवेली; मलबे से लोहा निकाल रहे लोग
Jul 03, 2026 | 06:06 PMBaby Do Die Do Review: हुमा कुरैशी का अभिनय भी नहीं बचा सका फिल्म, कमजोर स्क्रिप्ट और फीका सस्पेंस पड़ा भारी
Jul 03, 2026 | 06:04 PMUjjain News: लगातार बारिश से उफान पर शिप्रा नदी, कई मंदिर जलमग्न, पुलिया पर बाइक समेत बहा युवक
Jul 03, 2026 | 06:00 PMपहले अज़ान प्रतियोगिता कराई, अब याद आए राम?, उद्धव ठाकरे पर बरसे नितेश राणे, कहा- वे पाकिस्तानी एजेंट हैं
Jul 03, 2026 | 05:59 PMरोजगार भी, सुरक्षित सफर भी: महिलाओं के लिए पिंक ई-रिक्शा योजना, मंत्री अदिती तटकरे ने बताई सरकार की योजना
Jul 03, 2026 | 05:58 PMलहरों के खिलाफ लड़ने वाला मसीहा… खामेनेई के जनाजे में शामिल हुआ भारतीय डेलिगेशन, महबूबा मुफ्ती हुईं भावुक
Jul 03, 2026 | 05:49 PMक्या नागरिकों को गुलाम बनाया जा रहा है? मुंबई पुलिस की तड़ीपारी कार्रवाई पर बॉम्बे हाई कोर्ट की फटकार
Jul 03, 2026 | 05:47 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














