हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल

Lucknow Girls Car Accident: लखनऊ के पॉलिटेक्निक चौराहे पर लड़कियों की कार और बाइक में टक्कर हो गई। कार सवार युवतियों पर नशे में कार चलाने का आरोप लग रहा है।

Lucknow Polytechnic Chauraha Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉलिटेक्निक चौराहे पर एक कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर भारी बवाल खड़ा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में दो लड़कियां सवार थीं, जिन्होंने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार को रोक लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मौके पर मौजूद लोग आरोप लगा रहे हैं कि कार सवार लड़कियां शराब के नशे में धुत थीं और गाड़ी के अंदर सिगरेट पी रही थीं। हादसे में बाइक सवार को चोटें आई हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक लड़कियों के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com