- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Akhilesh And Shivpal Singh Yadav Tribute To Mulayam Singh Yadav On His Death Anniversary
मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव ने लिया ये संकल्प, शिवपाल भी रहे साथ
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि आज के दिन हम लोग संकल्प लेते हैं कि नेताजी के समाजवादी मूल्यों व सिद्धांतों को और बढ़ाकर लोगों का जीवन बदलने की उनकी मुहिम को आगे बढ़ायेंगे। साथ ही उसी तरह काम करेंगे जैसे नेताजी ने गैर बराबरी के खिलाफ पूरा जीवन लगा दिया था।
- Written By: विजय कुमार तिवारी

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव (सौ. सपा सोशल मीडिया)
इटावा : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने पिता सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पैतृक गांव सैफई पहुंचे। वहां पहुंचकर बृहस्पतिवार को अखिलेश यादव ने कहा कि ‘नेता जी’ ने देश को समाजवादी विचारधारा से जोड़कर चलने का रास्ता दिखाया और पार्टी उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ा रही है।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ने सपा संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सैफई में उनकी समाधि और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि उनके पिता ने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक चेतना जगायी और देश को समाजवादी विचारधारा से जोड़कर चलने का रास्ता दिखाया है। उसी पर पार्टी को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
“इसी धरती से संघर्ष करके नेताजी धरती पुत्र के नाम से जाने गए। नेताजी ने समाज को और राजनीत को दिशा देने का काम किया।” – माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, सैफई pic.twitter.com/UvR5hJJF8K — Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 10, 2024
अखिलेश यादव ने लिया संकल्प
अखिलेश यादव ने कहा कि नेता जी इटावा जिले की इसी धरती से संघर्ष करके ‘धरती पुत्र’ के नाम से जाने और पहचाने गये। अपने कई दशक के राजनीतिक करियर में उन्होंने कई बड़े-बड़े उतार-चढ़ाव देखे और समाज व राजनीति को हमेशा नई दिशा देने की कोशिश की। उनके द्वारा जो सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक चेतना जगायी और देश को समाजवादी विचारधारा से जोड़कर चलने का रास्ता दिखाया। हम सभी उसी पर चलने की कोशिश कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भाषा और व्यवहार में बरतें संयम…राजकुमार भाटी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत
Cardiorespiratory Arrest: प्रतीक यादव की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से हुई, क्या है इसके लक्षण और बचाव
अखिलेश यादव माफी मांगें! ब्राह्मणों के अपमान पर भड़कीं मायावती, चुप्पी पर उठाए सवाल, यूपी की राजनीति में भूचाल
‘महंगाई मैन मोदी ने जनता पर हंटर चलाया’, पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम बढ़ने पर हमलावर हुईं विपक्षी पार्टियां
सपा प्रमुख ने कहा कि आज के दिन हम लोग संकल्प लेते हैं कि नेताजी के समाजवादी मूल्यों व सिद्धांतों को और बढ़ाकर लोगों का जीवन बदलने की उनकी मुहिम को आगे बढ़ायेंगे। साथ ही उसी तरह काम करेंगे जैसे नेताजी ने गैर बराबरी के खिलाफ पूरा जीवन लगा दिया था।
छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव ने किया याद
सपा महासचिव और मुलायम के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव ने भी इस अवसर पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘नेताजी ने लोहिया के समाजवाद को पूरे देश में फैलाया। उन्होंने किसानों और गरीबों के लिये जो काम किया है। छात्रों, व्यापारियों और नौजवानों के लिये जो किया है वह भुलाया नहीं जा सकता है। आज हम नेताजी को नमन करते हैं और उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर समाजवाद को आगे ले जाएंगे।”
मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर उनके समाधिस्थल को फूलों से सजाया गया और उसके चारों तरफ सपा के झंडे लगाये गये। इस मौके पर मैनपुरी से सपा सांसद डिम्पल यादव, सपा के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव और बदायूं से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव समेत यादव परिवार के अनेक सदस्य भी मौजूद थे। सपा संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर, 2022 को निधन हो गया था।
Akhilesh and shivpal singh yadav tribute to mulayam singh yadav on his death anniversary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर यूनिवर्सिटी में हॉल टिकट से परीक्षा केंद्र तक गड़बड़ी, भाजयुमो ने प्रशासन को घेरा
May 23, 2026 | 10:46 AMमुंबई में फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट रैकेट का खुलासा, बीएमसी रिकॉर्ड से अहम दस्तावेज लापता
May 23, 2026 | 10:41 AMपता नहीं कैसे वायरल हो जाता हूं…जुबान फिसलने पर आई मीम्स की बाढ़, रवि किशन का रिएक्शन सुन हंस देंगे आप
May 23, 2026 | 10:38 AMSBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी चेतावनी! अगले 6 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जान लें क्या है अल्टरनेटिव
May 23, 2026 | 10:33 AMMP Weather Update: नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्य प्रदेश, 42 जिलों में लू का अलर्ट जारी
May 23, 2026 | 10:32 AMब्राम्हणगांव में युवती से बदसलूकी के बाद भारी तनाव; पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अंबादास मोहिते को दबोचा
May 23, 2026 | 10:31 AMमोहनलाल की Drishyam 3 का दुनियाभर में धमाका, दो दिनों में 76 करोड़ कमाकर बनी चौथी सबसे बड़ी मलयालम फिल्म
May 23, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














