-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- New Record Set In 2026 Blockbuster Listing Of 6 Sme Ipo In A Single Day
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
- Written By: मनोज आर्या
IPO Marekt Latest News: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार का कारोबारी सत्र ऐतिहासिक रहा। इस दौरान कुल 6 स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज कंपनियों की लिस्टिंग हुई, जो 2026 में का अब तक का बड़ा आंकड़ा है।

कॉन्सेप्ट फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया)
SME IPO Marekt Boom 2026: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार का कारोबारी सत्र ऐतिहासिक रहा। इस दौरान कुल 6 स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज (एसएमई) कंपनियों की लिस्टिंग हुई, जो कि 2026 में एसएमई आईपीओ लिस्टिंग का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। लिस्ट हुई छह एमएमई कंपनियों ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए संयुक्त रूप से 185.14 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
इनमें से दो कंपनियों की लिस्टिंग नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के एसएमई प्लेटफॉर्म एनएसई इमर्ज पर हुई, जबकि बाकी चार कंपनियों की लिस्टिंग बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के एसएमई प्लेटफॉर्म बीएसई एसएमई पर हुई। इससे पहले 24 जून को एक साथ चार एसएमई कंपनियों की शेयर बाजार में एंट्री हुई थी। इन सभी कंपनियों ने मिलकर शेयर बाजार से 252.55 करोड़ रुपये जुटाए।
SME IPO में कौन कंपनियां शामिल?
एसएमई आईपीओ उन छोटी और मध्यम आकार की कंपनियों का आईपीओ होता है, जिनका कारोबार और पूंजी मेनबोर्ड कंपनियों की तुलना में छोटा होता है। ये कंपनियां मुख्य रूप से एनएसई के इमर्ज और बीएसई एसएमई पर सूचीबद्ध होती हैं। मेनबोर्ड आईपीओ की तुलना में एसएमई आईपीओ में न्यूनतम निवेश राशि अधिक होती है और लॉट साइज भी बड़ा होता है। साथ ही, इनमें तरलता अपेक्षाकृत कम और जोखिम अधिक माना जाता है, क्योंकि कंपनियों का आकार छोटा तथा कारोबार सीमित होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: आज फिर गिरे सोने-चांदी के भाव, 1.41 लाख पर गोल्ड, जानिए आज सोने-चांदी का भाव
Share Market Today: एशियन मार्केट क्रैश के बीच सेंसेक्स 202 अंक चढ़ा, शेयर बाजार की हुई शानदार शुरुआत
Power Accord: बिजली सेक्टर में भारत-नेपाल का बड़ा कदम, 1650 मेगावाट बिजली निर्यात को मिली हरी झंडी
IRCTC New Website: आज लॉन्च हो सकती है रेलवे की नई वेबसाइट, तत्काल बुकिंग की झंझट खत्म; जानें क्या कुछ बदलेगा
जानकारों के मुताबिक, बड़ी संख्या में छोटी कंपनियों का शेयर बाजार में सूचीबद्ध होना दिखाता है कि निवेशक अब नए मौकों के लिए एसएमई सेगमेंट की ओर फिर से देख रहे हैं। साथ ही, उनका भरोसा लौट रहा है।
भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक
अमेरिका-ईरान युद्ध समाप्त होने के बाद भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों की रुचि दोबारा से बढ़ रही है। बीते एक महीने में बीएसई सेंसेक्स ने करीब 6.5 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी ने करीब 6 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी ऑल-टाइम हाई के करीब बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें: रोजाना सिर्फ 7 रुपये लगाओ, बुढ़ापे में ₹60,000 सालाना पाओ! जानिए Atal Pension Yojana का पूरा कैलकुलेशन
मंगलवार को बाजार की सपाट शुरुआत
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज मंगलवार, 7 जुलाई को घरेलू शेयर बाजार में हल्की तेजी के संकेत नजर आ रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में ट्रेड के लिए खुले। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 38.25 अंक या 0.05 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 78,323.32 पर कारोबार करता हुआ नजर आया। वहीं, एनएसई निफ्टी 19.45 अंक या 0.08% प्रतिशत चढ़कर 24,449.80 पर ट्रेड कर रहा है।
New record set in 2026 blockbuster listing of 6 sme ipo in a single day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फीफा वर्ल्ड कप 2026: इंग्लैंड पर जीत के साथ मेसी ने अपने नाम किया ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Jul 16, 2026 | 10:51 AMभारत टेक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, MP में निवेश बढ़ाने पर फोकस
Jul 16, 2026 | 10:44 AMCM की आलोचना देश के खिलाफ युद्ध नहीं: महादेव बालगुडे को जमानत देते हुए पुणे कोर्ट की टिप्पणी
Jul 16, 2026 | 10:39 AMसोनम वांगचुक के अनशन का 19वा दिन: शरीर में फैट खत्म, अब अंगों पर मंडराया बड़ा खतरा! डॉक्टर ने दी भयावह चेतावनी
Jul 16, 2026 | 10:38 AMलव, क्राइम पेट्रोल और मर्डर, मुंबई में नाबालिग गर्लफ्रेंड की आंख पर पट्टी बांधी और रेत दिया गला
Jul 16, 2026 | 10:37 AMHeart Health: बेहतर ब्लड सर्कुलेशन और दिल की सेहत के लिए लाभकारी हैं ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स, जानिए इनके फायदे
Jul 16, 2026 | 10:36 AMDiljit Dosanjh Satluj Fees: सिर्फ 1 रुपये फीस लेकर कर डाली सतलुज फिल्म, दिलजीत की दरियादिली ने जीता दिल
Jul 16, 2026 | 10:35 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM














