उल्हासनगर: उल्हासनगर (Ulhasnagar) कैंप दो में एक युवक द्वारा दो किशोरों (Two Minor Boys) के साथ अप्राकृतिक दुराचार (Unnatural Sex) करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पहले पीड़ित के आसपास ही रहता था लेकिन कुछ दिन पहले ही वह खडवली चला गया था। अब वह खडवली से कैंप 2 में आकर बच्चों के साथ दुराचार किया करता था। पीड़ित के परिजनों द्वारा पूर्व में यह मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपी को समझया गया था लेकिन फिर भी वह लगातार इस तरह के कृत्य में संलग्न था। उल्हासनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।
पीड़ित की मां ने बताया कि बाबर (Babar) नामक युवक पहले उनके पास में ही रहता था और इसके पूर्व वह उसने उसके भतीजे के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद आरोपी को समझाया भी गया था। लेकिन उसकी हरकत सुधरी नहीं। अभी बाबर द्वारा उसके लड़के के साथ दुराचार किया गया। जिसके बाद वह पुलिस थाने में पहुची और मामला दर्ज कराया।
पिछले दो से तीन माह से बाबर बच्चों के साथ दुराचार कर रहा था। उल्हासनगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने बताया कि आरोपी बाबर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया है जहां से पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
Police arrests babar in ulhasnagar for having unnatural sex with two minor boys