टीम इंडिया की नई जर्सी में नहीं दिखा कोई स्पॉन्सर, एशिया कप में नए लुक के साथ उतरेगी टीम

Jersey Reveal for Asia Cup: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च हुई, जिसमें कोई टाइटल स्पॉन्सर नहीं है। ड्रीम11 के करार खत्म होने के बाद जर्सी पर केवल 'India' लिखा है।
टीम इंडिया की नई जर्सी में नहीं दिखा कोई स्पॉन्सर, एशिया कप में नए लुक के साथ उतरेगी टीम
शिवम दुबे (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Team India Jersey Reveal for Asia Cup: एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। इस बार एशिया का आयोजन दुबई और अबु धाबी में किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की जर्सी लॉन्च कर दी गई है। एशिया कप में भारतीय टीम बिना कोई टाइटल स्पॉन्सर के खेलेगी। नए खेल विधेयक के चलते ड्रीम11 ने बीसीसीआई के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम दुबई पहुंच चुकी है। वहीं दुबई में एशिया कप के लिए सभी खिलाड़ियों को फोटो सेशन भी हुआ। जिससे भारतीय टीम की नई जर्सी रिवील हुई। इस जर्सी पर सिर्फ इंडिया लिखा हुआ है।

शिवम दुबे ने शेयर की फोटो

भारतीय टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज शिवम दुबे ने सोशल मीडिया पर नई जर्सी के साथ फोटो शेयर की। जिसमें जर्सी पर सिर्फ टूर्नामेंट का नाम और देश का नाम है। पहले जहां टाइटल स्पॉन्सर का नाम होता था, वह जगह अब खाली है। हालांकि, बीसीसीआई ने टाइटल स्पॉन्सर के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

16 तक टाइटल स्पॉन्सर के लिए जमा कर सकते है दस्तावेज

टाइटल स्पॉन्सर के लिए आवेदन की खरीद की लास्ट डेट 12 सितंबर तक रखी गई है। वहीं सारे कागजात जमा करने के लिए अंतिम तिथि 16 सितंबर है। बीसीसीआई इस बार प्रतिबंधित और निषिद्ध ब्रांड्स की भी सूची तैयार कर ली है। ताकि ड्रीम11 जैसी स्थिति दोबारा ना हो।

140 मैचों के लिए स्पॉन्सर ढूंढ रही है बीसीसीआई

बीसीसीआई 2025 से 2028 तक 140 मैचों के लिए एक नया स्पॉन्सर जोड़ने की योजना बना रहा है। यह करार घरेलू और विदेशी द्विपक्षीय सीरीज के साथ-साथ ICC और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) द्वारा आयोजित मल्टी-नेशन टूर्नामेंट्स में भी शामिल होगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि द्विपक्षीय श्रृंखलाओं के लिए प्रत्येक मैच के लिए 3.5 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है, जबकि ICC और ACC टूर्नामेंटों के प्रत्येक मैच के लिए 1.5 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है।

ये कंपनियां लगा सकती दांव

पिछले कुछ सालों में Zerodha (जेरोधा), Angel One (एंजेल वन), Groww (ग्रो) जैसे फिनटेक कंपनीज ने बहुत सारे ग्राहक बनाए हैं। इन कंपनियों ने आम लोगों को स्टॉक्स और म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने का मौका दिया है। अगर ये कंपनियां टीम इंडिया को स्पॉन्सर करती हैं, तो इससे उनके ग्राहक और बढ़ सकते हैं। भारत में ऑटोमोबाइल (गाड़ियों से जुड़ी कंपनियां) और FMCG (खाद्य और रोजमर्रा की चीज़ों वाली कंपनियां) सेक्टर बहुत बड़े हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com