देशभर में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को दी विदाई, देखें शानदार तस्वीरें

Ganesh Chaturthi 2025: हर साल गणपति बप्पा को अनंत चतुर्दशी के दिन विदा किया जाता है। इस दिन लोग हर्षोल्लास और भावुक मन से बप्पा को विदाई देते हैं। इस दिन देशभर में गणेश विसर्जन की धूम देखने को मिलती है।
देशभर में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को दी विदाई, देखें शानदार तस्वीरें
गणेश विसर्जन 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on
suraj ganesh visarjan 2025
आज गणेश उत्सव का आखिरी दिन था और इस दौरान देश के हर कोने में गणपति बप्पा को भव्य विदाई दी गई। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। मुंबई से लेकर हैदराबाद तक गणपति बप्पा की भव्य मूर्तियों को नदी में विसर्जित किया गया।
mumbai lalbagcha raja ganesh visarjan
गणेश उत्सव के आखिरी दिन मुंबई के प्रतिष्ठित लालबागचा राजा पंडाल से भगवान गणेश की अंतिम यात्रा भी भव्य रूप से मनाई गई। जिसमें मूर्ति पर जल और सिंदूर की वर्षा होती देखी जा सकती है, जिससे एक अद्भुत नजारा बन गया।
Dagdusheth Halwai Ganpati visarjan 2025
पुणे में स्थित दगडूशेठ हलवाई गणपति बप्पा काफी लोकप्रिय हैं। यहां पर अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन के दौरान जुलूस काफी प्रसिद्ध है। इस साल बप्पा का जुलूस श्री गणनायक रख पर निकाला गया। इस दौरान लाखों भक्तों की भीड़ बप्पा को विदाई देने के लिए मौजूद थी।
hydrebad ganesh visarjan 2025
गणेश विसर्जन के दौरान हैदराबाद के खैरताबाद पंडाल में स्थापित 69 फुट ऊंची गणपति जी की प्रतिमा की विसर्जन रैली काफी शानदार रही। चारों तरफ बप्पा के जय जयकार के नारे गूंज रहे थे। उनको विदाई देने के लिए सड़कों पर लोगों का हुजूम लगा था।
ganesh visarjan 2025
सूरत में भी गणपति बप्पा को नदी में विसर्जित करने के लिए लाया गया। इस दौरान उनके भक्तों की आंखें नम थी और अगले बरस उनके आने की उम्मीद भी साथ थी। गणेश जी की भव्य मूर्ति का विसर्जन देखने के लिए राज्य से हजारों की तादाद में लोग आए थे।
Pune Ganpati visarjan 2025
गणेश उत्सव के दौरान महाराष्ट्र के कई राज्यों में गणपति बप्पा को देखने के लिए श्रद्धालु जुटे हुए थे। लाखों की भीड़ सिर्फ गणपति बप्पा के दर्शन के लिए आई थी। चारों तरफ गणपति बप्पा मोरया, पुधच्या वर्षी लवकर या के जायकारे गूंज रहे थे।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com