प्रो कबड्डी लीग (फोटो-प्रो कबड्डी लीग)
स्पोर्ट्स डेस्क : प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 का शुरुआत हो चुका है। इस सीजन में अब तक 42 मैच खेले जा चुके हैं। आज खेले गए मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने जयपुर पिंक पैथर्स को हराया। वहीं दबंग दिल्ली ने तमिल थलाइवाज को हराया। इस जीत के साथ दिल्ली ने चौथी जीत हासिल की।
दबंग दिल्ली इस जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। जबकि पटना ने इस मुकाबले को जीतकर टॉप-4 में जगह बना ली है। वहीं पहले नंबर पर पुनेरी पलटन की टीम है। जबकि दूसरे नंबर पर यू मुंबा की टीम मौजूद है। इस हार से तमिल थलाइवाज को नुकसान हुआ है।
पटना पाइरेट्स ने रोमांचक मुकाबले में जयपुर पिंक पैथर्स को 2 अंकों से हराया। पटना पाइरेट्स ने इस मुकाबले में 43 पॉइंट्स बनाए। वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स 41 पॉइंट्स ही बना सकी। पटना के लिए अयान ने सबसे ज्यादा 14 अंक प्राप्त किए। उसके अलावा देवांक ने 11 अंक हासिल किए। दोनों ने सुपर-10 लगाया। जबकि जयपुर पिंक पैथर्स के लिए अर्जुन देशवाल ने 20 अंक प्राप्त किए। उन्हें बाकी खिलाड़ियों से साथ नहीं मिल सका। इस कारण से जयपुर को हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले गंभीर पर गिर सकती है गाज, BCCI ने रोहित, अगरकर और गौतम से पूछे तीखे सवाल
दबंग दिल्ली ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए तमिल थलाइवाज को 13 अंकों से हराया। दबंग दिल्ली ने 39 पॉइंट्स हासिल किए। जबकि तमिल थलाइवाज ने 26 पॉइंट्स ही हासिल कर सकी। दबंग दिल्ली के लिए आशु मलिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-10 लगाया। आशु मलिक ने 12 पॉइंटस पाप्त किए। उसके अलावा योगेश ने हाई-फाइव पूरा किया। योगेश ने 7 और आशीष मलिक ने भी 7 अंक प्राप्त करके तमिल थलाइवाज को हराया। वहीं तमिल थलाइवाज के लिए नरेंद्र ने 6, सचिन ने 4, और साहिल ने 4 पॉइंट्स प्राप्त किए।
पोज. | टीम | मैच (P) | जीत (W) | हार (L) | टाई (T) | स्कोर अंतर (Score Diff) | फार्म (Form) | अंक (Pts) |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | पुनेरी पलटन | 7 | 5 | 1 | 1 | 60 | W, W, T, W, L | 29 |
2 | यू मुंबा | 7 | 4 | 2 | 1 | 1 | W, W, L, W, T | 24 |
3 | दबंग दिल्ली K.C. | 9 | 4 | 5 | 0 | -5 | W, W, L, L, L | 24 |
4 | पटना पायरेट्स | 7 | 4 | 3 | 0 | 4 | W, L, W, W, L | 22 |
5 | हरियाणा स्टीलर्स | 6 | 4 | 2 | 0 | 22 | W, L, W, W, W | 21 |
6 | तमिल थलाइवाज | 8 | 3 | 4 | 1 | 19 | L, L, L, W, T | 21 |
7 | तेलुगु टाइटन्स | 7 | 4 | 3 | 0 | -35 | W, W, W, L, L | 21 |
8 | जयपुर पिंक पैंथर्स | 7 | 3 | 3 | 1 | 22 | L, W, L, T, L | 20 |
9 | यूपी योद्धा | 7 | 3 | 4 | 0 | 19 | L, L, L, W, L | 19 |
10 | बंगाल वारियर्स | 6 | 2 | 2 | 2 | -3 | L, W, T, T, W | 18 |
11 | बेंगलुरु बुल्स | 7 | 2 | 5 | 0 | -45 | W, L, W, L, L | 12 |
12 | गुजरात जायंट्स | 6 | 1 | 5 | 0 | -59 | L, L, L, L, L | 7 |