-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci Doing Six Hour Review Meeting With Rohit Sharma Ajit Agarkar Gautam Gambhir After Loss Of Test Series
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले गंभीर पर गिर सकती है गाज, BCCI ने रोहित, अगरकर और गौतम से पूछे तीखे सवाल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद मंथन किया है। हार की समीक्षा की गई, जिसमें कई पहलुओं पर चर्चा की गई। इस समीक्षा बैठक में बीसीसीआई सचिव जय शाह और अध्यक्ष रोजर बिन्नी भी मौजूद थे।

रोहित शर्मा, गौतम गंभीर और अजित अगरकर (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद मंथन किया है। हार की समीक्षा की गई, जिसमें कई पहलुओं पर चर्चा की गई। बीसीसीआई ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर के विचार विमर्श किया। जिसमें मुंबई टेस्ट के लिए ‘रैंक टर्नर’ का चयन, जसप्रीत बुमराह को आराम देना और गौतम गंभीर की कोचिंग शैली पर चर्चा की गई। इस समीक्षा बैठक में बीसीसीआई सचिव जय शाह और अध्यक्ष रोजर बिन्नी भी मौजूद थे।
इस दौरान गौतम गंभीर के कोचिंग शैली के बारे में कड़े सवाल किए गए। गौतम गंभीर की कोचिंग राहुल द्रविड से बिल्कुल विपरीत है। टीम इसे कैसे अपना रही है, इस बारे में भी सवाल किया गया। इस मामले से जुड़े बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘यह छह घंटे की मैराथन बैठक थी जो इस तरह की हार के बाद तय थी। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा रही है और बीसीसीआई यह सुनिश्चित करना चाहेगा कि टीम वापस पटरी पर लौट आए। साथ ही वह जानना चाहेगा कि ‘थिंक-टैंक’ (गंभीर-रोहित-अगरकर) इस बारे में क्या सोच रहे हैं।”
यह भी पढ़ें : IND vs SA: संजू सैमसन का डबल धमाका, ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा इंग्लैंड, RO-KO की वापसी, इस धुंरधर को नहीं मिली टीम में जगह
इंग्लैंड की धरती पर रोहित शर्मा के धमाकेदार रिकार्ड, देखिए हिटमैन के वनडे मैच में शानदार आंकड़े
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
इस बैठक में पता चला है कि बीसीसीआई के अधिकारी इस बात से खुश नहीं कि तेज गेंदबाज और टीम के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह को तीसरे टेस्ट में रेस्ट क्यों दिया गया था। पुणे में रैंक टर्नर पर हारने के बाद भी मुंबई में इस तरह का विकेट ही क्यों चुना। इन सभी मुद्दों पर चर्चा की गई।
तीनों को सुझाव देने के लिए कहा गया कि सुधारात्मक उपाय कैसे किए जा सकते हैं। इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि गंभीर की कोचिंग शैली पर सवाल उठाए गए या नहीं, लेकिन यह समझा जाता है कि भारतीय टीम के ‘थिंक टैंक’ में कुछ लोग मुख्य कोच के साथ एकमत नहीं हैं।
टी20 विशेषज्ञ ऑलराउंडर नितीश रेड्डी और रणजी ट्रॉफी में केवल 10 मैच खेलने वाले नए तेज गेंदबाज हर्षित राणा का चयन सर्वसम्मति से नहीं किया गया है। भारतीय टीम 10 और 11 नवंबर को दो टुकड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी।
यह भी पढ़ें : Champions Trophy से पहले एशिया कप का शेड्यूल हुआ जारी, जानें कब होगा भारत और पाकिस्तान का भिड़ंत
भाषा इनपुट के साथ…
Bcci doing six hour review meeting with rohit sharma ajit agarkar gautam gambhir after loss of test series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPSSSC Auditor Recruitment 2026: यूपी में 1829 ऑडिटर और सहायक लेखाकार पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Jul 14, 2026 | 09:07 PMट्रैक किनारे निर्माण को लेकर मध्य रेलवे सख्त, 30 मीटर के अंदर कंस्ट्रक्शन के लिए लेनी होगी NOC
Jul 14, 2026 | 09:07 PM‘हमारा कोई लेना देना नहीं है’, धीरेंद्र शास्त्री ने झाड़ा अपने भाई से पलड़ा; फायरिंग केस पर दिया बड़ा बयान
Jul 14, 2026 | 08:59 PMRailway Scouts and Guides Quota Recruitment 2026: सेंट्रल रेलवे में 12 पदों पर भर्ती, 12 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 08:55 PMजोगेश्वरी जंक्शन, नई हार्बर लाइन और 15 डिब्बों वाली लोकल से बदलेगी मुंबई की रेल व्यवस्था
Jul 14, 2026 | 08:48 PMज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PMभारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
Jul 14, 2026 | 08:43 PMवीडियो गैलरी

प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PM
8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PM
8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM














