-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Up Yoddha Vs Patna Pirates Will Match Of Kpl 2025 On August 1
PKL 2025: यूपी योद्धाज की निगाहें दूसरी जीत पर, पटना पायरेट्स से आज होगा मुकाबला
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Pro Kabaddi League 2025: दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला वाइजैग के विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस वक्त यूपी टीम की कमान सुमित सांगवान के हाथों में है।

यूपी योद्धाज बनाम पटना पायरेट्स (फोटो- सोशल मीडिया)
UP Yoddhas vs Patna Pirates: प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2025 की शुरुआत बीते तीन दिन पहले 29 अगस्त से धमाकेदार अंदाज में हो चुकी है। इसी कड़ी में यूपी योद्धाज और पटना पायरेट्स के बीच आज यानी सोमवार 1 सितंबर को महामुकाबला होने वाला है। एक तरफ जहां पटना इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेलेगी। वहीं, योद्धाज अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है। इस लीग में पटना पायरेट्स को सबसे लोकप्रिय टीम माना जाता है।
वहीं, यूपी टीम के कप्तान सुमित सांगवान मुकाबले में अपनी टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश करेंगे। वहीं, पायरेट्स भी अपने बेहतरीन खेल कौशल से मुकाबले को अच्छे अंत के साथ खत्म करना चाहेंगे। ये ही कारण है कि इस मुकाबले में सभी कबड्डी फैंस की नजर बनी हुई है।
यूपी योद्धाज और पटना पायरेट्स में कौन मारेगा बाजी?
1 अगस्त को प्रो कबड्डी लीग 2025 में दो मुकाबले होने वाले हैं। इसी कड़ी में टूर्नामेंट का सातवां मुकाबला जो कि दिन का पहला मैच है वो पटना पायरेट्स और यूपी योद्धाज के बीच होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला वाइजैग के विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस वक्त यूपी टीम की कमान सुमित सांगवान के हाथों में है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में 15 करोड़ की खेल परियोजना अधूरी, दो साल बाद भी नहीं बना सिंथेटिक ट्रैक
Amravati News: अमरावती के तिवसा को मिली बड़ी सौगात, 4 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक इनडोर स्टेडियम
36 साल बाद जूनियर विंबलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारतीय, पुणे के अर्णव पापरकर ने रचा इतिहास
India Sports Deal: पीएम मोदी ने मेलबर्न में अल्बनीज के साथ लॉन्च किया नया खेल रोडमैप
दूसरी तरफ पटना पायरेट्स के कप्तान स्टार ऑलराउंडर अंकित जगलान हैं। ऐसे में यूपी जीत दर्ज कर अंक तालिका के टॉप में जाना चाहेगी। वैसे इन दोनों टीमों के लिए पहले के कुछ सीजन शानदार बीते हैं। माना जा रहा है कि इस सीजन में भी प्रो कबड्डी लीग की ये दो टीमें कमाल कर सकती हैं।
यहां देखें मुकाबला
यूपी योद्धाज और पटना पायरेट्स के बीच 1 अगस्त को होने वाला मुकाबला शाम 8 बजे से खेला जाएगा। कबड्डी फैंस इस मुकाबले का आनंद स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ले सकते हैं। यदि आप इसे ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो जियोहॉटस्टार ऐप पर भी देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: एशिया कप के लिए सेट हुई Team India की प्लेइंग इलेवन? बुमराह समेत इन खिलाड़ियों का हुआ फिटनेस टेस्ट
यूपी का स्क्वॉड
रेडर्स: भवानी राजपूत, गगन गौड़ा, सुरेंदर गिल, केशव कुमार, जतिन सिंह, प्रणय राणे, डॉन्ग जोन ली, शिवम चौधरी और गुमान सिंह
डिफेंडर्स: सुमित सांगवान (कप्तान), हितेश, साहुल कुमार, आशु सिंह, महेंदर सिंह, गंगाराम, सचिन मणिपाल, मोहम्मदरेजा काबूद्राहांगी, रौनक नैन और जयेश महाजन
पटना का स्क्वॉड
रेडर्स: अंकित कुमार राणा, अयान लोहचाब, सुधाकर एम, साहिल पाटिल, मनिंदर सिंह, मिलन दहिया, दीपक जगलान
डिफेंडर्स: नवदीप, दीपक राजेंद्र सिंह, आमीन घोरबानी, संकेत सावंत, थियागराजन युवराज, हामिद मिरजाई नादेर, बालासाहेब साहाजी जाधव, सौरभ नरवाल, बालाजी डी, आशीष बीरवल, सोमबीर
ऑलरॉउंडर्स: अंकित जगलान (कप्तान)
Up yoddha vs patna pirates will match of kpl 2025 on august 1
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
FBI Most Wanted List: अमेरिका में गूंजा पंजाब के गैंगस्टर का नाम, FBI ने इस भारतीय को किया मोस्ट वांटेड घोषित
Jul 15, 2026 | 11:08 AMGold-Silver Rate: बाजार खुलते ही सोने-चांदी के भाव गिरे, गोल्ड 141471 और चांदी 222266 पर आई, जानें ताजा भाव
Jul 15, 2026 | 11:05 AMदेर रात CM फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटिल! महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 15, 2026 | 11:03 AMश्रीकांत शिंदे बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री! एकनाथ शिंदे गुट को मिलेंगे 2 बड़े पद, जानें और किसे मिलेगा मौका
Jul 15, 2026 | 11:03 AMKSBKBT Spoiler: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट, नकुल-वैष्णवी की सीक्रेट वेडिंग का बना प्लान
Jul 15, 2026 | 10:50 AM15 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न देने का हुआ था ऐलान
Jul 15, 2026 | 10:48 AMबांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
Jul 15, 2026 | 10:40 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














