'पिता पॉलिसी बनाते हैं, बेटे पैसे कमाते हैं...', पवन खेड़ा ने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने पर खोली पोल

Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। साख गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

Congress leader Pawan Khera: पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने के मामाले में को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पर जमकर निशाना साधा है। पवन खेड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी पर टारगेट करते हुए कहा कि,उनके मंत्री नितिन गडकरी केंद्र सरकार में नीति बना रहे है, जबकि उनके बेटे इसी से पैसा बना रहे है। उन्होंने कहा कि पिता पॉलिसी बनाएं और बेटे पैसे कमाएं। उनका इशारा नितिन गडकरी के दोनों बेटों की इथेनॉल बनाने वाली कंपनियों की तरफ था। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया है कि सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की पॉलिसी से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दोनों बेटों को फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि निखिल गडकरी और सारंग गडकरी नितिन गडकरी के बेटे हैं। निखिल गडकरी सियान एग्रो कंपनी प्रमुख इथेनॉल की सप्लायर कंपनी है। इसके सारंग की मानस एग्रो इंडस्ट्री नाम की कंपनी है। ये दोनों कंपनियां इथेनॉल मनाती है। स्पष्ट है कि पिता नीतियां बनाता है, बेटे पैसे कमाते हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com