Anupam Kher Film: द बंगाल फाइल्स को लेकर अनुपम खेर का बड़ा बयान, दर्शकों से की खास अपील

Anupam Kher Appeals to Audiences: अनुपम खेर ने अपनी नई पोस्ट में फिल्म द बंगाल फाइल्स को हमारे समय की एक बेहद अहम फिल्म बताया है। उन्होंने दर्शकों से सिनेमाघरों में जाकर यह फिल्म देखने की खास अपील की।
Anupam Kher Film: द बंगाल फाइल्स को लेकर अनुपम खेर का बड़ा बयान, दर्शकों से की खास अपील
द बंगाल फाइल्स को लेकर अनुपम खेर का बड़ा बयान
Published on: 
Updated on: 

Anupam Kher statement on The Bengal Files: निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट किया है। अनुपम खेर ने ‘द बंगाल फाइल्स’ की टीम को बधाई देते हुए इसे हमारे समय की एक महत्वपूर्ण फिल्म बताया और दर्शकों से सिनेमाघरों में जाकर देखने की अपील की।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर कास्ट और क्रू के साथ फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, एक्ट्रेस-निर्माता पल्लवी जोशी, अभिषेक अग्रवाल और ‘द बंगाल फाइल्स’ की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं। यह हमारे समय की बेहद अहम फिल्म है। कृपया सिनेमाघरों में जाकर इसे जरूर देखें। ‘द बंगाल फाइल्स’ की रिलीज से पहले ही इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था। कोलकाता में ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर लॉन्च होना था, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। इस पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और पुलिस के बीच बहस भी हुई।

पल्लवी जोशी का खुला पत्र

‘द बंगाल फाइल्स’ की निर्माता पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में फिल्म को शांतिपूर्वक प्रदर्शित करने की गुहार लगाई थी। पल्लवी ने लिखा था कि यह फिल्म भारत के इतिहास के एक दर्दनाक अध्याय 1946 के हिंदू नरसंहार और विभाजन की त्रासदी को दर्शाती है। पत्र में पल्लवी जोशी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पहले ही ‘द बंगाल फाइल्स’ का विरोध कर चुकी हैं, जिसके चलते थिएटर मालिकों पर दबाव है।

द बंगाल फाइल्स की कहानी

पल्लवी जोशी को राजनीतिक दलों की ओर से धमकियां दी जा रही हैं, एफआईआर दर्ज की जा रही है और ट्रेलर तक ब्लॉक कर दिया गया है। इस वजह से ‘द बंगाल फाइल्स’ की रिलीज को बाधित करने की कोशिशें की जा रही हैं। ‘द बंगाल फाइल्स’ 16 अगस्त 1946 को कोलकाता में हुए डायरेक्ट एक्शन डे की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ‘द बंगाल फाइल्स’ विवेक अग्निहोत्री की फाइल्स ट्रिलॉजी का तीसरा और अंतिम हिस्सा है। इससे पहले ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ रिलीज हो चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों से व्यापक प्रतिक्रिया मिली थी।