- Hindi News »
- India »
- Bjp Strategy To Break Sp Stronghold In East Up Amit Shah Called Rajiv Rai
पूरब में सपा का किला ध्वस्त करेगी भाजपा? ‘चाणक्य’ ने किया अखिलेश के सांसद को फोन, मचा सियासी हड़कंप!
Amit Shah Called Rajiv Rai: अमित शाह ने सपा सांसद राजीव राय को फोन किया। जिसके बाद UP के सियासी हलकों में यह चर्चा होने लगी है कि BJP सूबे के सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के किले में सेंधमारी करने वाली है
- Written By: अभिषेक सिंह

अमित शाह व अखिलेश यादव (डिजाइन फोटो)
Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अभी डेढ़ साल का वक्त बाकी है। लेकिन भाजपा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। यहां ताजा घटनाक्रम कुछ ऐसा हुआ है जिसके चलते यूपी के सियासी हलकों में यह चर्चा होने लगी है कि भाजपा सूबे के सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के किले में सेंधमारी करने वाली है।
दरअसल, सपा सांसद राजीव राय का आज 56वां जन्मदिन है। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी सांसद उन्हें को फोन पर बधाई दी। राजीव राय को बीजेपी के ‘चाणक्य’ कहे जाने वाले गृह मंत्री अमित शाह का फोन करना प्रदेस के राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन चुका है।
शाह के फोन पर क्या बोले राजीव राय?
राजीव राय ने अमित शाह का धन्यवाद किया और यह भी कहा कि जब वह दिल्ली आएंगे तो उनसे जरूर मिलेंगे। राजीव राय ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मुझे फोन करके जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के भी फोन आए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कानूनी पचड़ों में फंसी I-PAC, तो अखिलेश यादव ने तोड़ दिया करार; जानें सपा के इस फैसले के पीछे की असली वजह
सुवेंदु नहीं तो कौन? बंगाल में बीजेपी खेलेगी ‘सरप्राइज कार्ड’, सीएम फेस पर सस्पेंस! समझिए शाह के दौरे के मायने
पंजाब ब्लास्ट मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा आरोप; कहा- ये धमाके BJP के इलेक्शन की तैयारी
500 FIR, 400 कार्यकर्ताओं को जेल…सुवेंदु अधिकारी का बड़ा खुलासा, नंदीग्राम में वेलकम के बीच एक्शन के संकेत
दिल्ली:
गृह मंत्री अमित शाह ने सपा सांसद राजीव राय को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी।
शाह ने उम्र पूछी तो राजीव राय ने हंसते हुए कहा –
“ऑफीशियली 56 साल का हो गया हूं, वैसे 53 साल का हूँ।” 🎂📞@RajeevRai @AmitShah @samajwadiparty #AmitShah #RajeevRai #Birthday pic.twitter.com/RYE7aGNqKn — Awanish M Vidyarthi (@awanishvidyarth) September 6, 2025
अमित शाह के फोन के बारे में राजीव राय ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। हर साल वह मुझे फोन करके जन्मदिन की बधाई देते हैं। राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ये हमारे राजनीतिक मूल्य हैं। कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। कुछ लोगों ने इसे बनाए रखा है।
‘सरकार बनी तो एतिहासिक काम करेंगे’
जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के बारे में राजीव राय ने कहा कि मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं हमेशा कहता हूं कि जितनी बड़ी जीत, उतनी ही बड़ी ज़िम्मेदारी। जो भी वादे किए गए थे, वे पूरे हो गए हैं, कुछ बाकी हैं जो जल्द ही पूरे होंगे। अगर 2027 में हमारी सरकार बनी तो ऐतिहासिक काम होंगे।
विदेश गए डेलिगेशन का हिस्सा थे राय
यहां आपको यह भी बताना जरूरी है कि पहलगाम आतंकी हमले और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई कार्रवाई के बाद पांच देशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में सपा सांसद राजीव राय भी शामिल थे।
सपा नेता राजीव राय मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से सांसद हैं। राय ने 2024 के लोकसभा चुनाव में ओम प्रकाश राजभर के बेटे डॉ. अरविंद को हराकर घोसी सीट जीती थी। उन्हें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है। राजीव मूल रूप से बलिया के सुरही गांव के रहने वाले हैं।
सपा के किले में सेंधमारी कर रही बीजेपी?
राजीव राय भूमिहार जाति से ताल्लुक रखने वाले राजीव राय पूर्वांचल के मऊ, बलिया और गाजीपुर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का प्रमुख चेहरा हैं। ऐसे में अगर भाजपा उन्हें तोड़ने में कामयाब होती है तो पूर्वांचल में सपा के लिए यह बड़ा डेंट साबित हो सकता है। जिसका असर 2027 चुनाव पर जरूर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: अखिलेश ने BJP को दे दिया PDA का तोड़? ‘अवस्थी’ को टारगेट करना पड़ेगा महंगा, यूपी में सियासी उथल-पुथल
बता दें कि राजीव राय ने बलिया से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। फिर, वाराणसी के यूपी कॉलेज से स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने बैंगलोर से फिजियोथेरेपी की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने बॉल्सब्रिज विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। राजीव राय के दुबई और बैंगलोर में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज हैं।
Bjp strategy to break sp stronghold in east up amit shah called rajiv rai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘मेयर जश्न में मस्त, जनता त्रस्त’, महिला सुरक्षा को लेकर रितु तावड़े पर किशोरी पेडनेकर का तीखा प्रहार
May 06, 2026 | 05:25 PMयवतमाल के एक ही गांव में रुकवाए दो बाल विवाह, प्रशासन ने शादी कराने वालों को दी सख्त चेतावनी
May 06, 2026 | 05:11 PMTamil Nadu के नतीजों के बाद कांग्रेस का विजय की पार्टी को समर्थन, गठबंधन टूटने पर बोले DMK नेता- उन्हें हक है…
May 06, 2026 | 05:07 PMखरीफ सीजन से महाराष्ट्र के किसानों को बड़ा झटका, सोयाबीन के बीज के दाम 660 रुपये बढ़े, ज्वार भी महंगी
May 06, 2026 | 05:01 PMKangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
May 06, 2026 | 04:47 PMरेलवे टिकटों का बड़ा खेल, विदेशी पर्यटक कोटे पर यात्रा कर रहे देशी यात्री, मध्य रेल ने शुरू की सख्त जांच
May 06, 2026 | 04:45 PMअंधा कानून या सिस्टम की बेरहमी? नेत्रहीन युवक की जमीन पर सरकार ने बना दिए अस्पताल-स्कूल, जानें पूरा मामला
May 06, 2026 | 04:44 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














