- Hindi News »
- Latest News »
- After Pitru Paksha There Are Two Auspicious Times To Buy House And Land In September
पितृपक्ष के बाद सितंबर में घर-जमीन खरीदने के हैं दो मुहूर्त, नोट कर लीजिए शुभ योग
Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष 7 सितंबर से 21 सितंबर तक रहने वाली हैं, इस दौरान शुभ चीजों की खरीदारी करने की मनाही होती है। जो लोग घर-संपत्ति खरीदने का प्लान कर रहे हैं वो इन मुहूर्त में खरीद सकते है।
- Written By: सीमा कुमारी

ये है पितृपक्ष 2025 के बाद घर-जमीन खरीदने के शुभ मुहूर्त (सौ.सोशल मीडिया)
House and Property Purchasing Shubh Muhurat 2025: 7 सितंबर, रविवार से पितृपक्ष की शुरुआत होने जा रही हैं। इस दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा। लेकिन ग्रहण का पितृ पक्ष पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। तो वहीं श्राद्ध पक्ष का समापन 21 सितम्बर को ‘सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या’ के साथ होगा।
जैसा कि आप जानते हैं कि पितृपक्ष के दौरान किसी भी तरह के मांगलिक अनुष्ठान के साथ नई चीजों की खरीददारी करने की भी मनाही होती है। क्योंकि, यह अवधि पितरों की पूजा-अर्चना यानी श्राद्ध कर्म, पिंड दान, तर्पण आदि किए जाते हैं।
ऐसे में 16 दिन कोई भी शुभ कार्य नहीं होंगे, न ही शुभ चीजों की खरीदारी की जाएगी। ऐसे में जो लोग घर, जमीन, भूमि खरीदना चाहते हैं या फिर गृह प्रवेश करना चाहते हैं, तो पितृपक्ष के बाद कौन सा मुहूर्त बन रहा है यहां जानिए सबकुछ।
सम्बंधित ख़बरें
ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद करें ये 5 काम, दूर होंगी सभी नकारात्मकता
चंद्र ग्रहण के दौरान भूख लगे तो क्या करें? सूतक काल के नियम जानकर रह जाएंगे हैरान
Chandra Grahan 2026: थोड़ी देर में शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में सटीक समय और सूतक काल
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन अपनी राशि के अनुसार इन वस्तुओं के दान से मनोकामनाएं होंगी पूरी!
ये है पितृपक्ष 2025 के बाद घर-जमीन खरीदने के शुभ मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो, पितृ पक्ष का समापन 21 सितंबर 2025 को होगा। पंचांग के अनुसार इसके बाद सितंबर में संपत्ति, घर, भूमि खरीदने के दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।
घर, भूमि खरीदने के दो शुभ मुहूर्त
25 सितंबर 2025 – शाम 07:09 बजे से अगले दिन 26 सितंबर को सुबह 05:26 बजे तक।
26 सितंबर 2025 – सुबह 05:26 बजे से 27 सितंबर को सुबह 05:27 बजे तक।
आपको बता दें, ये दोनों दिन नवरात्रि के दौरान आएंगे, ऐसे में घर खरीदी के लिए ये शुभ मुहूर्त बहुत खास माने जा रहे हैं। इससे मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी।
जानिए क्या है सही मुहूर्त में सपंत्ति खरीदने का महत्व
हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ एवं मांगलिक कार्यों को करने से शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि उस विशेष समय में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ होती है, जिससे कार्य में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कार्य बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक पूरी होती है।
शुभ मुहूर्त में किए गए कार्यों से व्यक्ति को उसका पूरा लाभ मिलता है और जीवन में खुशहाली आती है। वही, यदि कोई कार्य अशुभ मुहूर्त में किया जाए, तो उससे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है।
सही मुहूर्त में प्रॉपर्टी खरीदने से न केवल निवेश सुरक्षित रहता है, बल्कि घर-परिवार में समृद्धि और स्थिरता भी आती है। इससे लंबे समय तक घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही, परिवार खुशहाल रहता है।
जानिए कौन सा नक्षत्र संपत्ति खरीदने में अनुकूल है
रोहिणी, उत्तरा आषाढ़, उत्तरा भाद्रपद और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र भूमि, संपत्ति खरीदने, भवन, कारखाने, घर के निर्माण की नींव रखने, आदि के लिए अनुकूल हैं।
ये ग्रह बनाते हैं व्यक्ति को घर का मालिक
मंगल भूमि और संपत्ति का ग्रह है और यह चौथे घर को प्रभावित करता है। यहां तककि बृहस्पति और शुक्र भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे लाभकारी ग्रह हैं जो घर के मालिक बनने में सहायता करते हैं।
ये भी पढ़ें-रविवार को साल 2025 का सबसे लंबा चंद्रग्रहण, जानिए सूतक काल का समय, भारत के इन शहरों में दिखेगा ग्रहण
घर खरीदने से पहले क्या देखना शुभ
वास्तु के अनुसार, ऐसी जगह घर खरीदें जहां भरपूर धूप आती हो और प्राकृतिक हवा का संचार होता हो।
घर का मुख्य प्रवेश द्वार उत्तर या पूर्व दिशा में होना शुभ माना जाता है।
After pitru paksha there are two auspicious times to buy house and land in september
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल
Mar 17, 2026 | 12:05 AMअपने खाने में 2 हरी मिर्च ज़रूर करें शामिल, इसके फ़ायदे जानकर चौंक जाएंगे! Nutritionist की राय तो जानिए
Mar 16, 2026 | 11:22 PMगुड़ी पड़वा के दिन तेल से क्यों करते हैं स्नान? जानिए असली वजह और इसका महत्व
Mar 16, 2026 | 10:13 PMबंगाल में नया सियासी समीकरण, सीपीआई-एमएल ने लेफ्ट फ्रंट से मिलाया हाथ, 10 सीटों पर उतरेंगे उम्मीदवार
Mar 16, 2026 | 10:11 PMवसई-विरार मनपा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का ट्रांसफर, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
Mar 16, 2026 | 10:10 PMस्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PMBAN vs NZ: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच ODI और T20 सीरीज का हुआ ऐलान, 17 अप्रैल को खेला जाएगा पहला मैच
Mar 16, 2026 | 10:02 PMवीडियो गैलरी

यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM
थूक जिहाद, वोट जिहाद…मीडिया चैनलों पर भड़के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, जमकर लताड़ा
Mar 16, 2026 | 01:37 PM
पटना में NDA की बड़ी बैठक, सम्राट चौधरी के घर विधायकों को मिली ट्रेनिंग, क्या विपक्षी खेमे में होगी सेंधमारी?
Mar 15, 2026 | 10:12 PM














