T20I में अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, विदेशी धरती पर ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया की पहली टीम बनी

Afghanistan Team: अफगानिस्तान टीम ने टी20 इंटरनेशनल में यूएई को हराकर इतिहास रच दिया। वो विदेशी धरती पर एक मैदान में 20 टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है।
T20I में अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, विदेशी धरती पर ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया की पहली टीम बनी
अफगानिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Afghanistan Team Won 20 T20i Matches at One Venue: अफगानिस्तान ने शुक्रवार को खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के मुकाबले में यूएई को हराकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 29 मुकाबले में 20 मैचों में जीत दर्ज कर लिया। वो विदेशी जमीन पर एक मैदान में 20 मुकाबले जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है।

इसके साथ ही अफगानिस्तान की टीम एक ही मैदान पर 20 टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई है। इस पहले बांग्लादेश की टीम ने ऐसा कारनामा किया था। बांग्लादेश ने ढाका के मीरपुर स्थित शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए 48 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 24 जीते हैं।

बांग्लादेश के साथ अफगानिस्तान की टीम भी इस लिस्ट में हुई शामिल

आईसीसी द्वारा मान्यता प्राप्त पूर्ण सदस्य देशों में अभी तक केवल दो टीमें ही ऐसा कर सकी है। जिसने एक मैदान पर 20 या उससे ज्यादा मुकाबले जीते हैं। एक ही मैदान पर सबसे ज़्यादा टी20I जीत हासिल करने वाली टीमों की सूची में बांग्लादेश और अफग़ानिस्तान के बाद पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका का स्थान है।

पाकिस्तान की नजरें भी इस लिस्ट पर

पाकिस्तान ने दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 18 और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 16 टी20I मैच जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में अब तक खेले गए 26 टी20I मैचों में से 14 में जीत हासिल की है। पाकिस्तान के पास भी इस सूची में पहुंचने का मौका होगा। एशिया कप के दौरान पाकिस्तान की टीम ऐसा कारनामा कर सकती है। उससे पहले रविवार, 7 सितंबर को टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में अफग़ानिस्तान का सामना अब उसी मैदान पर पाकिस्तान से होगा।

एक स्थान पर सर्वाधिक टी20I जीत

टीम स्टेडियम का नाम शहर मैच खेले जीत
बांग्लादेश शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका 48 24
अफगानिस्तान शारजाह क्रिकेट स्टेडियम शारजाह 29 20
पाकिस्तान दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम दुबई 32 18
पाकिस्तान गद्दाफी स्टेडियम लाहौर 26 16
दक्षिण अफ्रीका द वांडरर्स स्टेडियम जोहान्सबर्ग 26 14

मुकाबले का हाल

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। जिसमें रहमानउल्लाह गुरबाज ने 40, इब्राहिम जदरान ने 48 रनों की पारी खेली। वहीं यूएई के लिए हैदर अली ने 2 विकेट लिया।

जवाब में इस लक्ष्य की पीछा करने उतरी यूएई की टीम 5 विकेट खोकर 166 रन ही बना सकी। जिसमें मुहम्मद वसीम ने 44, आसिफ खान ने 40 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए फरीद अहमद ने 1, मुजबी उर रहमान ने 1, नूर अहमद ने 1 विकेट चटकाए और मुकाबले को 5 रनों से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com