-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sarfaraz Khan Was Denied Place In India A Team Allegations Leveled By Asaduddin Owaisi And Shama Mohammed
टीम इंडिया में हो रही धर्म की राजनीति? सरफराज के बहाने इन मुस्लिम नेताओं ने कोच गंभीर पर साधा निशाना
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Sarfaraz Khan Selection Controversy: सरफराज खान ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला। घरेलू रिकॉर्ड शानदार होने के बावजूद उनको टीम में जगह नहीं मिल पा रही है।

सरफराज खान, असदुद्दीन ओवैसी और गौतम गंभीर (फोटो- सोशल मीडिया)
Sarfaraz Khan not Selected For India ‘A’ Team: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारत ए टीम में सरफराज खान को नहीं चुनने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। पिछले पांच वर्षों में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 110.47 की शानदार औसत के साथ 10 शतक और 5 अर्धशतक लगाने वाले सरफराज को टीम में जगह नहीं दी गई।
इस फैसले के बाद फैन्स के साथ साथ दो मुस्लिम नेता की निराशा साफ नजर आ रही है। इनका कहना है कि सरफराज खान को मुस्लिम होने के कारण टीम इंडिया में जगह नहीं मिल पा रही है। दरअसल, हम AIMIM ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदद्दीन ओवैसी और कांग्रेस पार्टी की महिला नेता डॉ. शमा मोहम्मद की बात कर रहे हैं। इन दोनों ने ही सरफराज की बार-बार हो रही अनदेखी पर सवाल खड़ा किया है।
कांग्रेस नेता का गंभीर पर बड़ा आरोप
कांग्रेस नेता डॉ. शमा मोहम्मद ने सरफराज खान के चयन न होने को उनके धर्म और सरनेम से जोड़कर देखे जाने की बात कही, जिससे यह मामला राजनीतिक रंग लेने लगा। डॉ. शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “क्या सरफराज खान को उनके सरनेम की वजह से टीम में नहीं चुना गया? हमें पता है कि गौतम गंभीर इस मामले में क्या सोचते हैं।” उनके इस पोस्ट ने सुर्खियों में बवाल मचा दिया और इस मुद्दे को सिर्फ खेल विवाद से आगे बढ़ाकर राजनीतिक बहस में बदल दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
टीम इंडिया को मिला नया कोच, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले BCCI का बड़ा ऐलान; गंभीर की जगह इस कोच की हुई ऐंट्री
सिर्फ तुम्हें देखने आए हैं, वैभव सूर्यवंशी से मिलने राजस्थान से जिम्बाब्वे पहुंचीं बुजुर्ग फैन; देखें VIDEO
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
Is Sarfaraz Khan not selected because of his surname ! #justasking . We know where Gautam Gambhir stands on that matter — Dr. Shama Mohamed (@drshamamohd) October 22, 2025
ओवैसी ने खड़े किए सवाल
सरफराज खान को टीम इंडिया ए टीम में शामिल न किए जाने पर AIMIM चीप असदुद्दीन ओवैसी ने भी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के फैसला पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि “सरफराज खान को इंडिया ए के लिए भी क्यों नहीं चुना गया।”
Why isn’t Sarfaraz Khan selected even for India A? https://t.co/WZQbZjhtrq via @IndianExpress — Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) October 21, 2025
ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम में हुआ बदलाव, ये दो खिलाड़ी हुए एडिलेड वनडे से बाहर
सरफराज खान ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 56 मैचों में 65.19 की औसत से 4759 रन बनाए, जिसमें 16 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। भारतीय टीम के लिए उन्होंने 6 टेस्ट मैच खेले और 37.10 की औसत से 371 रन हासिल किए। फिटनेस, प्रदर्शन और धैर्य में उन्होंने खुद को साबित किया है, लेकिन चयन प्रक्रिया में अस्पष्टता, बदलते मानदंड और अन्य कारणों ने उनके इंटरनेशनल करियर को प्रभावित किया। सरफराज की काबिलियत के बावजूद उन्हें लगातार टीम में जगह नहीं मिल पाई, जिससे उनके करियर पर अवांछित ब्रेक लग गया है।
Sarfaraz khan was denied place in india a team allegations leveled by asaduddin owaisi and shama mohammed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Wardha News: ‘पत्नी से कोई संबंध नहीं…!’ मतदाता का जवाब सुनकर सून्न रह गया बीएलओ
Jul 29, 2026 | 04:08 PMप्रताप सरनाईक के प्रयासों को मिली सफलता, ठाणे में बनेगा हाई-टेक शूटिंग रेंज सुविधा भवन, जानें मुख्य विशेषताएं
Jul 29, 2026 | 04:07 PMछत्रपति संभाजीनगर के युवाओं के लिए बड़ा मौका: 30 जुलाई को भव्य रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
Jul 29, 2026 | 04:03 PMEx Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
Jul 29, 2026 | 04:00 PMMathura: फर्जी पत्रकार बनकर चौथ वसूली का आरोप, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट मामले में युवक गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 03:59 PMलगातार बारिश ने खोली PCMC की मानसून तैयारियों की पोल, सड़कों पर जलभराव से बढ़ीं बीमारियाँ; नागरिक परेशान
Jul 29, 2026 | 03:57 PM31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
Jul 29, 2026 | 03:52 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














