-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sarfaraz Khan Smashes Century For Mumbai In Buchi Babu Tournament 2025
सरफराज खान ने BCCI को खास संदेश, बुची बाबू टूर्नामेंट में शतक के साथ किया आगाज
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Sarfaraz Khan Score Century against TNCA XI: बुची बाबू टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में सरफराज खान ने शतक जड़ा। इस टूर्नामेंट के बाद उनकी नजरें दलीप ट्रॉफी पर टिकी हुई है।

सरफराज खान (फोटो-सोशल मीडिया)
Sarfaraz Khan Score Century in Buchi Babu Tournament: बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट के पहले इंडिया का एक बड़ा आमंत्रण टूर्नामेंट की शुरुआत हो गया है। बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट में टॉप-16 टीमों शामिल किया जाता है। इस टूर्नामेंट में तमिलनाडु की दो टीमें रहती है। बाकी चुनिंदा राज्यों की एक-एक टीम शामिल की जाती है।
इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में ही सरफराज खान ने शतक जड़ दिया। भारत के लिए 6 टेस्ट खेल चुके सरफराज खान ने मुंबई के लिए खेलते हुए तमिलनाडु इलेवन के खिलाफ 138 रनों की पारी खेली। रिटायर्ड हर्ट होने से पहले सरफराज खान ने 114 गेंदों पर 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 138 रन बनाए।
इन बल्लेबाजों के साथ की साझेदारी
सरफराज नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे और सुवेद पारकर (72 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 72 रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने आकाश पारकर के साथ छठे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन की साझेदारी की। सरफराज की इस पारी ने एक बार फिर से वापसी की उम्मीद जिंदा कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
जनता के पैसों की बर्बादी! 6 महीने पहले खरीदी स्कॉर्पियो नापसंद, अब BMC पदाधिकारियों को चाहिए ‘इनोवा क्रिस्टा’
स्कूल के ठीक सामने चल रहा था वेश्यावृत्ति का रैकेट! मीरा रोड के ‘ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा’ पर पुलिस का छापा
डेवलपमेंट के नाम पर 8000 पेड़ों की बलि! धारावी प्रोजेक्ट के लिए पेड़ काटने का प्रस्ताव अथॉरिटी को सौंपा
मध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
घरेलू टेस्ट सीरीज में वापसी पर नजरें
सरफराज ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में डेब्यू करते हुए दोनों पारियों में अर्धशतक जमाए थे और नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में 150 रन बनाए थे। इसके बावजूद मई 2025 में इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें टीम में नहीं चुना गया था। उसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम किया और इस शतक के साथ वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है।
सरफराज की नजरें अब दलीप ट्रॉफी पर
बुच्ची बाबू टूर्नामेंट के बाद सरफराज 28 अगस्त से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन के लिए शार्दुल ठाकुर की कप्तानी में खेलेंगे। इस टीम में रुतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर भी शामिल हैं। अगर सरफराज दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रहते हैं तो टेस्ट टीम में उनकी वापसी पक्की हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह के समर्थन में उतरे भारत के पूर्व चयनकर्ता, कहा- डॉक्टर से बेहतर आप नहीं जानते
सरफराज ने भारत के लिए अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक और नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट की दूसरी पारी में 150 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के बाद भी 24 मई को बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए नजरअंदाज कर दिया था। उनकी अनुपस्थिति में, करुण नायर ने बेन स्टोक्स एंड कंपनी के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में भारत के लिए छठे नंबर पर बल्लेबाजी की।
भारत का अगला घरेलू टेस्ट मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 से 14 अक्टूबर के बीच अहमदाबाद और दिल्ली में खेला जाएगा, जबकि साउथ अफ्रीका से मुकाबला 14 से 26 नवंबर के बीच कोलकाता और गुवाहाटी में होगा।
Sarfaraz khan smashes century for mumbai in buchi babu tournament 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 05:22 PMसीएम हाउस की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी किसान, शहर में जगह-जगह लगा जाम; MP नगर समेत कई इलाके हुए अस्त व्यस्त
Jul 29, 2026 | 05:19 PMगुरु, टीचर और मेंटर को भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, पढ़ते ही हो जाएंगे भावुक
Jul 29, 2026 | 05:18 PMनागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
Jul 29, 2026 | 05:16 PM30,000+ डॉग बाइट्स के बाद जागा पुणे प्रशासन, अब कुत्तों के लिए PMC ने 25 लाख रुपए का बनाया नया प्लान
Jul 29, 2026 | 05:04 PMSheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














