-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Adam Zampa Alex Carey Australia Make Two Changes In Their Squad For The Adelaide Odi
IND vs AUS: जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम में हुआ बदलाव, ये दो खिलाड़ी हुए एडिलेड वनडे से बाहर
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल में दूसरा वनडे खेला जाएगा। पहला मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने टीम में बड़ा बदलाव कर 2 स्टार खिलाड़ियों को बाहर किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs AUS 2nd ODI Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। अब सीरीज का दूसरा मैच 23 अक्टूबर को सुबह 9 बजे एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया टीम इस मैच में जीत दर्ज करके सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। इसके लिए टीम ने पहले मैच के अनुभव से सीख लेकर जोरदार तैयारी शुरू कर दी है।
एडिलेड वनडे से पहले टीम में हुए बदलाव
एडिलेड मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम (Australia Cricket Team) में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। सबसे पहला बदलाव स्पिनर एडम जम्पा (Adam Zampa) की टीम में वापसी है। जम्पा पहले मैच में दूसरे बच्चे के जन्म के कारण टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे, लेकिन अब वह पूरी तरह तैयार हैं। जम्पा की वापसी के कारण पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मैथ्यू कुहनेमन को टीम से बाहर किया गया है।
दूसरा बदलाव विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी (Alex Carey) की टीम में वापसी है। कैरी पहले वनडे में शेफील्ड शील्ड मैच खेल रहे थे, इसलिए प्लेइंग 11 में जगह नहीं बन पाई थी। अब वह सीधे टीम में शामिल हो सकते हैं। वहीं, चोट के कारण जोश इंग्लिस अभी भी टीम में लौट नहीं पाए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में पिछले मैच के हीरो जोश फिलिप को टीम में बनाए रखा गया है। तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस भी इंजरी के कारण इस मैच से बाहर रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
LPL के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए कुसल मेंडिस, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिटनेस पर सस्पेंस
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
IND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11
ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, मिशेल स्टार्क, नाथन एलिस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर)।
ये भी पढ़ें: स्टब्स का अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान से पहली पारी के आधार पर 148 रन पीछे
जम्पा-कैरी बढ़ाएंगे कंगारू टीम की ताकत
इस टीम में बदलावों का लक्ष्य टीम की ताकत को बढ़ाना और पिछले मैच की सीख को ध्यान में रखते हुए रणनीति में सुधार करना है। जम्पा और कैरी की वापसी से टीम की संतुलन में सुधार होगा। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में मजबूती आएगी, और टीम को दूसरे वनडे में जीत के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। भारत के खिलाफ दूसरा मैच निर्णायक हो सकता है, और ऑस्ट्रेलिया अपनी लगातार जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।
Adam zampa alex carey australia make two changes in their squad for the adelaide odi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रताप सरनाईक के प्रयासों को मिली सफलता, ठाणे में बनेगा हाई-टेक शूटिंग रेंज सुविधा भवन, जानें मुख्य विशेषताएं
Jul 29, 2026 | 04:07 PMछत्रपति संभाजीनगर के युवाओं के लिए बड़ा मौका: 30 जुलाई को भव्य रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
Jul 29, 2026 | 04:03 PMEx Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
Jul 29, 2026 | 04:00 PMMathura: फर्जी पत्रकार बनकर चौथ वसूली का आरोप, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट मामले में युवक गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 03:59 PMलगातार बारिश ने खोली PCMC की मानसून तैयारियों की पोल, सड़कों पर जलभराव से बढ़ीं बीमारियाँ; नागरिक परेशान
Jul 29, 2026 | 03:57 PM31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
Jul 29, 2026 | 03:52 PMछत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 03:52 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














