कच्चा आम खाने के ये चौंकाने वाले फायदे! जानकर आज ही खाना शुरू कर देंगे

Raw Mango Benefits:कच्चा आम स्वाद में खट्टा होते हुए भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाते, पाचन सुधारते और त्वचा को स्वस्थ रखते हैं।
Raw Mango Benefits कच्चा आम खाने के ये चौंकाने वाले फायदे! जानकर आज ही खाना शुरू कर देंगे
कच्चा आम(सौ. AI)
Published on
Updated on

Kaccha Aam Health Benefits: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में मौसमी फल सब्जियां मिलना शुरू हो जाता हैं। खासतौर पर फलों का राजा आम। स्वाद में खट्टा और चटपटा कच्चा आम का इस्तेमाल चटनी बनाने से लेकर अचार तक के लिए किया जाता है।

पोषक तत्वों से भरपूर होता है आम

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, आम में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। खट्टे और चटपटे स्वाद से भरपूर कच्चा आम सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है। लेकिन कई लोगों का मानते हैं कि गर्मियों में इसका सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा नहीं है, अगर कच्चे आम का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो ये स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है।

कच्चा आम खाने से क्या क्या फायदे

  • पाचन तंत्र के लिए रामबाण

एक्सपर्ट्स के अनुसार, कच्चा आम का सेवन पाचन तंत्र के लिए रामबाण माना जाता है। अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हैं, तो कच्चा आम आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सुचारू बनाते हैं, जिससे कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यह पित्त के स्राव को बढ़ाता है, जिससे भोजन आसानी से पचता है।

  • लिवर और दांतों की सेहत के लिए फायदेमंद

कच्चे आम का सेवन करने से पेट के अलावा, यह लिवर को साफ करने में भी मदद करता है और लिवर से जुड़ी बीमारियों को दूर रखता है। इसे चबाकर खाने से मसूड़ों से खून आना और सांसों की दुर्गंध जैसी समस्याएं भी कम होती हैं।

  • इम्यूनिटी को बूस्ट है करता

जैसा कि आपको पता है कि, कच्चा आम विटामिन C का एक बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जिससे मौसमी बीमारियों और संक्रमण से बचे रहते हैं। इसमें विटामिन A भी होता है जो आंखों और त्वचा के लिए अच्छा है।

  • लू और डिहाइड्रेशन से बचाव

कच्चा आम शरीर में पानी की कमी को पूरा करने और चिलचिलाती धूप से बचाने में बहुत मददगार है। कच्चे आम का पन्ना पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और 'लू' लगने का खतरा कम हो जाता है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखता है।

  • वजन घटाने में सहायक

पके हुए आम की तुलना में कच्चे आम में शुगर की मात्रा बहुत कम होती है और कैलोरी भी कम होती है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com