शनिवार को भूलकर भी इन चीजों का दान न करें, वरना बुरा समय तुरंत सताने लगेगा।

Saturday Donation Rules: शनिवार को कुछ खास चीजों का दान करना अशुभ माना जाता है। यदि इन चीजों का दान किया जाए तो शास्त्रों के अनुसार बुरा समय जल्दी सताने लगता है।
Saturday Donation Rules
शनि देव(सौ. AI)
Published on
Updated on

Saturday Donation Rules: हिन्दू धर्म में शनिवार का दिन कर्मों के देवता शनिदेव को समर्पित है और इस दिन इनका पूजन करने से कुंडली में मौजूद शनिदोष व शनि के प्रकोप से छुटकारा मिलता हैं। वही, ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन की गई छोटी-सी भूल आपके जीवन में भारी तबाही ला सकती है। ऐसे में आइए जानते है शनिवार के दिन शनिवार को कौन सी चीजों का दान करने से बचना चाहिए।

शनिवार को कौन सी चीजों का दान करने से बचना चाहिए

  • सफेद रंग की चीजों का दान

ज्योतिषयों के अनुसार, शनिवार के दिन सफेद चीजों का दान करने की मना किया जाता है, क्योंकि शनि भगवान को सफेद रंग की चीजें नापसंद है। दरअसल, सफेद रंग की वस्तुओं का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। अगर आप सफेद रंग से जुड़ी चीजें जैसे सफेद वस्त्र, चावल, दूध से बनी वस्तुओं का दान करते हैं, तो पुण्य मिलना तो दूर की बात है उल्टा आपके जीवन में परेशानियां दौड़ी चली आएंगी। इन चीजों का दान करने पर शनि देव क्रोधित हो सकते हैं।

  • सरसों का तेल का दान

कहते है इस दिन सफेद रंग की चीजों के अलावा सरसों का तेल भी दान नहीं करना चाहिए। सरसों का तेल शनि देव को अर्पित करना शुभ माना जाता है, लेकिन कई परंपराओं में इसे सीधे किसी व्यक्ति को दान करने से बचने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर इसे मंदिर में चढ़ाना या शनि मंदिर में दीपक जलाना बेहतर माना जाता है।

  • पीले रंग की चीजों का दान

इस दिन सफेद रंग की चीजों के अलावा,पीले रंग की चीजों को भी दान की मनाही होती है। ज्योतिष शास्त्र में पीली रंग की वस्तुओं का संबंध देवगुरु बृहस्पति से माना गया है। शनि देव और बृहस्पति के बीच शत्रुता का भाव बताया गया है। शनिवार के दिन का दान शनि देव को प्रसन्न करने के लिए होता है। ऐसे में इस दिन पीली वस्तुएं जैसे सोना, पीतल, गेहूं, बेसन, हल्दी, पीली दालें और पीले रंग के कपड़े आदि का दान गलती से भी नहीं करना चाहिए।

  • नमक का दान

धार्मिक मान्यता है कि, शनिवार को नमक दान करने से घर की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। इसे धन के नुकसान और कर्ज बढ़ने से जोड़ा जाता है। इसलिए इस दिन नमक दान न करने की सलाह दी जाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com