-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Runmachine Coach Pointed Finger At Sourav Ganguly After Virat Kohlis Captaincy Was Snatched Said Lack Of Transparency
विराट कोहली की कप्तानी छिनने के बाद ‘रनमशीन’ के कोच ने सौरव गांगुली पर उठाई उंगली, बोले ट्रांसपेरेंसी की कमी
- Written By: नवभारत डेस्क

Photo: Instagram/Virat Kohli
-विनय कुमार
भारत के टेस्ट टीम के कप्तान और व्हाइट बॉल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के बचपन के समय के क्रिकेट कोच राजकुमार शर्मा (Rajkumar Sharma Coach) ने अपने शिष्य से हुए व्यवहार को लेकर नाराज़ ज़ाहिर की है।
विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा है कि विराट कोहली (Virat Kohli) के प्रति BCCI और टीम के चयनकर्ताओं के बर्ताव में पारदर्शिता का अभाव रहा है। साथ ही कप्तानी बदलने की उनकी प्रक्रिया सवालों के कठघरे में है। दो दिन पहले ही चेतन शर्मा (Chetan Sharma) के नेतृत्व वाली पांच सदस्यीय सिलेक्शन कमिटी ने विराट कोहली को हटाकर रोहित शर्मा को वनडे टीम का कप्तान बनाने की घोषणा की थी। गौरतलब है कि BCCI के इस निर्णय को लेकर खबरों की दुनिया में भूचाल मचा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
स्पेन से हार के बाद छलका किलियन एमबाप्पे का दर्द, बोले- ‘इस हार से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा’
मैनचेस्टर यूनाइटेड से 2031 तक जुड़े यूरी टिलेमांस, €41 मिलियन में एस्टन विला से हुआ बड़ा ट्रांसफर
Japan Open 2026: पीवी सिंधु और ध्रुव-तनिषा की शानदार जीत, सात्विक-चिराग चोट के कारण बाहर
BCCI के इस निर्णय को लेकर एक न्यूज़ एजेंसी से अपनी खास बातचीत राजकुमार शर्मा ने कहा, “मेरी कोहली (Virat Kohli) से बात नहीं हुई है। कुछ वजह से उनका फोन स्विच ऑफ है। लेकिन, जहां तक मेरी राय का प्रश्न है, तो विराट ने खासतौर पर टी टीम की कप्तानी छोड़ी थी। ऐसे में सिलेक्टर्स को उनसे सीधे तौर पर, या तो उनसे व्हाइट बॉल क्रिकेट के दोनों फॉर्मेटों (ODI T20 Cricket) की कप्तानी छोड़ने, या फिर ऐसा नहीं करने के लिए बोलना चाहिए था।”
राजकुमार शर्मा ने BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly BCCI President) की सफाई पर हैरानी जताई कि विराट कोहली को टी टीम की कप्तानी नहीं छोड़ने की सलाह दी गई थी।
उन्होंने कहा, “मैंने गांगुली (Sourav Ganguly BCCI President) का हालिया बयान पढ़ा कि विराट (Virat Kohli) से T20 टीम की कप्तानी न छोड़ने के लिए कहा गया था। मुझे इस तरह की कोई बात का कोई भान नहीं है। यह बयान मेरे लिए चौंकाने वाला है। सच कहें तो, विराट (Virat Kohli) को लेकर अलग-अलग बयान चल रहे हैं।”
फैसले की प्रक्रिया में पारदर्शिता (transparency) न बरतने का आरोप लगाते हुए कप्तान कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा कि जिस तरह से यह घटना घटी है, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। उन्होंने कहा कि सिलेक्शन कमिटी अपने फैसले के पीछे कोई कारण नहीं बता रही। हम नहीं जानते कि टीम मैनेजमेंट, BCCI या टीम सिलेक्टर्स क्या चाहते हैं। यहां साफगोई और ट्रांसपेरेंसी का पूरी तरह से अभाव है।
Runmachine coach pointed finger at sourav ganguly after virat kohlis captaincy was snatched said lack of transparency
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आस्था की अद्भुत मिसाल: मन्नत पूरी होने पर धार्मिक यात्रा पर निकले सुरेश कुमार; 24 दिन से जारी है लोट परिक्रमा
Jul 15, 2026 | 03:43 PMउल्हासनगर को मिलेगा 500 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री और सांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026 | 03:41 PMसुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना पश्चिम बंगाल जैसा होगा हाल, परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
Jul 15, 2026 | 03:39 PMमुरैना पुलिस पर बड़ा सवाल: थाने के भीतर गुंडा सूची के 17वें नंबर के बदमाश ने सरेआम लगाई पंचायत
Jul 15, 2026 | 03:39 PMWashim Crime: पत्नी की हत्या के बाद शव को कार में लेकर घूमता रहा पति, फिर पुलिस के सामने किया सरेंडर
Jul 15, 2026 | 03:39 PMममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED समन के बाद पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने छोड़ा साथ; बागी गुट में हुए शामिल
Jul 15, 2026 | 03:39 PMसब्जियां बेच रहे हैं या सोना! नागपुर में बारिश से मंडियों में आवक घटी, अदरक-लहसुन और प्याज के दाम चढ़े
Jul 15, 2026 | 03:38 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














