दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए

IND vs ENG 2nd ODI: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भारतीय टीम को शुभमन गिल और गुरनूर बरार की फिटनेस को देखते हुए ही टीम में बदलाव करने की सलाह दी है।
Irfan Pathan's advice ahead of the second ODI: 'The Indian team should not make changes to the playing XI.'
इरफान पठान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Irfan Pathan Advises Team India: भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय टीम को बिना किसी मजबूरी के अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए। उनका कहना है कि पहले मैच में जीत दिलाने वाले कॉम्बिनेशन पर भरोसा बनाए रखना ही टीम के लिए सबसे सही फैसला होगा।

भारतीय गेंदबाजों ने किया था अच्छा प्रर्दशन

भारत ने वनडे सीरीज की शानदार शुरुआत करते हुए एजबेस्टन में खेले गए पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया था। पहले भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 258 रन पर रोक दिया, जिसके बाद टीम इंडिया ने 259 रन का लक्ष्य सिर्फ 4 विकेट गवाकर 45.2 ओवर में हासिल कर लिया।

हालांकि, पहले वनडे के दौरान कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की फिटनेस ने टीम की चिंता बढ़ा दी। गिल हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे, जबकि गुरनूर भी मैच के दौरान असहज नजर आए।

इरफान पठान ने क्या कहा?

दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान ने कहा, 'सबसे जरूरी बात इस जीत की लय को बनाए रखना है। जब आप मैच जीतते हैं तो टीम में ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं होती। दोनों मैचों के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर है। ऐसे में इंग्लैंड पर वापसी का ज्यादा दबाव होगा, जबकि भारत की स्थिति बेहतर है।'

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता सिर्फ खिलाड़ियों की फिटनेस होनी चाहिए। 'मैं सिर्फ दो चीजों पर नजर रखूंगा- गुरनूर बरार की चोट कितनी गंभीर है और शुभमन गिल की हैमस्ट्रिंग की स्थिति कैसी है। अगर ये दोनों फिट हैं तो मुझे नहीं लगता कि टीम में किसी बड़े बदलाव की जरूरत है।'

रोहित और विराट जल्दी निपट गए

पहले वनडे में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। रोहित शर्मा और विराट कोहली जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन शुभमन गिल ने 80 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को संभाला। इसके बाद अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद शतकीय साझेदारी कर भारत को आसान जीत दिलाई।

कुलदीप यादव के मैच में चर्चा

कुलदीप यादव को दूसरे वनडे में खिलाने की चर्चा पर भी पठान ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'अगर गिल और गुरनूर पूरी तरह फिट हैं, तो सिर्फ बदलाव करने के लिए टीम में बदलाव नहीं होना चाहिए। कुलदीप को लेकर चर्चा जरूर है, लेकिन फिलहाल जीत दिलाने वाले संयोजन पर भरोसा बनाए रखना बेहतर रहेगा।'

अब सभी की नजरें दूसरे वनडे से पहले शुभमन गिल और गुरनूर बरार की फिटनेस रिपोर्ट पर रहेंगी, क्योंकि यही तय करेगा कि भारतीय टीम अपने विजयी संयोजन के साथ उतरती है या फिर मजबूरी में बदलाव करना पड़ता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com