उल्हासनगर को मिलेगा 500 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री और सांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान

Ulhasnagar Central Hospital: उल्हासनगर सेंट्रल अस्पताल को ठाणे जिला अस्पताल की तर्ज पर 500 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री और सांसद ने किया निरीक्षण।
Ulhasnagar Central Hospital to be rebuilt as a 500-bed state-of-the-art facility on lines of Thane Civil Hospital, announces MP Shrikant Shinde and Health Minister.
उल्हासनगर सेंट्रल अस्पताल (प्रतीकात्मक तस्वीर, (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ulhasnagar Central Hospital Upgrade: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर और कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ। श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल का पुनर्निर्माण ठाणे जिला सिविल अस्पताल की तर्ज पर किया जाएगा तथा उल्हासनगर में मौजूदा सेंट्रल अस्पताल परिसर में लगभग 500 बिस्तरों की क्षमता वाला अत्याधुनिक अस्पताल बनाया जाएगा।

सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने मनपा और स्वास्थ्य विभाग को इस अस्पताल के निर्माण के लिए विकास योजना शीघ्रता से तैयार करके वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए। कामगार अस्पताल (ईएसआईसी) की नई इमारत में 100 बिस्तरों की क्षमता है। हालांकि इस स्थान पर इमारत विशाल होने के कारण यहां 250-300 बिस्तरों की सेवाएं प्रदान करने की संभावना है।

अत्याधुनिक गहन चिकित्सा इकाई का निर्माण

सांसद डॉ. शिंदे ने कहा कि सेंट्रल अस्पताल में अत्याधुनिक गहन चिकित्सा इकाई का निर्माण कार्य चल रहा है, और भविष्य में इस क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा बढ़ाने, अस्पतालों की संख्या और बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। हमारा लक्ष्य कल्याण लोकसभा क्षेत्र में एक कुशल और व्यापक स्वास्थ्य प्रणाली का निर्माण करना है। आने वाले समय में नागरिकों को एक मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली मिलेगी।

सांसद शिंदे ने दिए अतिरिक्त मंजिल बनाने के निर्देश

  • इसके लिए सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ने संबंधित विभाग को इमारत में एक अतिरिक्त मंजिल बनाने का भी निर्देश दिया। गौरतलब है कि यह अस्पताल सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं 'महात्मा फुले जन आरोग्य योजना' और 'आयुष्मान भारत योजना' के तहत आम गरीब नागरिकों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।
  • शहर का यह श्रमिक अस्पताल अगले छह महीनों में नागरिकों की सेवा में जुट जाएगा।
  • साथ ही, यहां एमआरआई, सीटी स्कैन, कैथ लैब जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने मंगलवार को उल्हासनगर शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की।

ऑडिट करने के बाद व्यवस्थाओं के लिए फंड

  • इस दौरान उन्होंने सबसे पहले उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल की सभी सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों की तत्काल मरम्मत और कुछ सुधार करने के निर्देश भी दिए।
  • उन्होंने कहा कि अस्पताल को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि यहां आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की चिकित्सा सेवा से वंचित न रहना पड़े।
  • सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरे अस्पताल का ऑडिट करने के बाद आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com