आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO

Agra Baba Barfani: आगरा के एक घर के फ्रिज में बाबा बर्फानी जैसी आकृति बनने पर भीड़ उमड़ पड़ी है। इस पर कांग्रेस नेता अलका लांबा सरकार पर तंज कसा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ी गई है।

Alka Lamba On Agra Baba Barfani: आगरा के खेरिया मोड़ इलाका से सोमवार को एक बेहद अनोखी घटना सामने आई है। यहां नगला भुजा क्षेत्र में स्थित एक घर के फ्रिज में बर्फ की ऐसी आकृति जम गई, जिसे लोग अमरनाथ के 'बाबा बर्फानी' के रूप में पूजा करने लगे। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। इसके बाद फ्रिज के सामने पूजा-पाठ, आरती और चढ़ावा चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद सियासत भी तेज हो गई है।

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने फ्रिज की तस्वीर साझा करते हुए सरकार पर तीखा तंज कसा। व्यंग्य करते हुए उन्होंने लिखा कि सरकार को अमरनाथ यात्रा को आगरा की तरफ मोड़ देना चाहिए, बस फ्रिज बंद मत कीजिएगा। अलका लांबा के इस बयान पर इंटरनेट दो गुटों में बंट गया है। कुछ लोग इसे आस्था और चमत्कार मान रहे हैं, वहीं अन्य इसे एक तकनीकी खराबी बता रहे हैं और इसे अंधविश्वास से जोड़ रहे हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com