बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO

Nitin Nabin: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए पटना पहुंचे थे।

Bankipur By Election Nitin Nabin: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए पटना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता और पूर्व विधायक होने के नाते क्षेत्र की जनता के साथ खड़ा रहना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बांकीपुर की जनता का आभार जताते हुए भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा की जीत का विश्वास व्यक्त किया और कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे। गौरतलब है कि नितिन नबीन पहले इसी सीट से 5 बार विधायक रह चुके हैं। हालांकि, इस बार राज्यसभा जाने के बाद उन्होंने इस बांकीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद अब यहां उपचुनाव हो रहा है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com