रोहित शर्मा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में रविवार 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी। मुंबई की इस जीत के हीरो रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव रहे। ये दोनों बल्लेबाज ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक के साथ नाबाद रहे। मुकाबले से पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता। टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने स्कोर बोर्ड पर 176 रन लगाए। मुंबई इंडियंस ने इस स्कोर को 15.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर चेज कर लिया।
इस मुकाबले में मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला खूब गरजा। उन्होंने इस सीजन की पहला अर्धशतक लगाया। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 60 रन बनाते ही रोहित ने आईपीएल में इतिहास रच दिया। उन्होंने इस दौरान अपने साथी खिलाड़ी शिखर धवन को पीछे छोड़ा।
रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में सीजन का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 45 गेंदों में 168 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 76 रन बनाए। रोहित अब आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ चुके हैं। आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 2008 से आरसीबी के लिए खेलते हुए कुल 8326 रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल के 264 मैच खेल लिए हैं। इस दौरान रोहित ने 29.50 की औसत के साथ 6786 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा ने 43 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं। आईपीएल में उनका सर्वाधिक स्कोर 109* का है।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
1. विराट कोहली- 8326 रन
2. रोहित शर्मा- 6786 रन
3. शिखर धवन- 6769 रन
4. डेविड वार्नर- 6565
5. सुरेश रैना- 5528