एशिया कप के फाइनल में अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास, रोहित और रिजवान को छोड़ेंगे पीछे

Abhishek Sharma: एशिया कप के फाइनल में अभिषेक शर्मा के पास रोहित और रिजवान के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा। फाइनल में अभिषेक शर्मा 30 रन बनाते ही बड़ी उपलब्धि अपने नाम करेंगे।
एशिया कप के फाइनल में अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास, रोहित और रिजवान को छोड़ेंगे पीछे
अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Abhishek Sharma eyes on Rohit and Rizwan Record: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 के फाइनल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 30 से ज्यादा रन बनाते ही अभिषेक शर्मा एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे। वो रोहित और रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगातार सबसे ज्यादा बार 30 से ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा और मोहम्मद रिजवान के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर है। तीनों ही बल्लेबाजों ने लगातार 7 पारियों में 30 से ज्यादा रन बनाए हैं। अब अभिषेक की नजरें रोहित और रिजवान की रिकॉर्ड पर है।

शतक के साथ ही शुरू हुआ सिलसिला

अभिषेक ने फरवरी से अब तक अपनी पिछली सात पारियों में से सभी पारियों में कम से कम 30 रन बनाए हैं। अभिषेक का यह सिलसिला इंग्लैंड के खिलाफ उनके सर्वोच्च टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर 135 रन से शुरू हुआ था। दरअसल, 135 रन की धमाकेदार पारी खेलने से पहले अभिषेक शर्मा विश्व रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंचकर चूक गए थे। उन्होंने उसी विपक्षी टीम के खिलाफ इससे पहले केवल 29 रन बनाए, जिससे उनका लगातार अर्धशतकों का सिलसिला टूट गया था।

टी20 इंटरनेशनल में लगातार 30 से ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • रोहित शर्मा: 7
  • मोहम्मद रिजवान: 7
  • अभिषेक शर्मा: 7
  • सिकंदर रज़ा: 6
  • मोहम्मद हफीज: 6

इंग्लैंड के बाद अभिषेक को एशिया कप में मौका मिला है। इस एशिया कप में अभिषेक ने लगातार 6 पारियों में 30 से ज्यादा रन बनाए और इस दौरान तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। अब एशिया कप फाइनल में उनके पास खुद को फिर से इतिहास में दर्ज कराने का एक और मौका है। अगर वे 50 या उससे अधिक रन बनाते हैं, तो वे सिकंदर रज़ा के लगातार पांच अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं या फिर उसे पार भी कर सकते हैं।

अभिषेक ने अपनी पिछली सात पारियों में कुल 444 रन बनाए हैं, जो किसी भी फुल मेंबर देश के खिलाड़ी द्वारा पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक हैं। अब वो स्विट्ज़रलैंड के फहीम नाज़िर के सर्वकालिक रिकॉर्ड (450 रन) से 6 रन दूर हैं। इस दौरान अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट भी कमाल का रहा है। उन्होंने 216.59 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com