'मायावती के दिल में कमल-जुबां पर अंबेडकर...', उदित राज के बयान पर बसपा नेता का पलटवार

BSP: पूर्व सांसद उदित राज के द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती पर दिए गए बयान को लेकर बीएसपी नेता सरवर मलिक ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उदित राज का दिमाग खराब हो गया है।

Statement By Former MP Udit Raj: कांग्रेस के दलित नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने एक बार फिर बसपा सुप्रीमो मायावती पर हमला बोला है। जिसके बाद से उत्तरप्रदेश की सियासत गरमा गई है। उदित राज ने कहा कि, मायावती के दिल में कमल और जुबां पर अंबेडकर है। इसके साथ ही कहा कि बहुजन समाज पार्टी जब-जब सत्ता में आई तब-तब अनुसूचित जाति जन जातियों के अधिकारों पर कुठाराघात किया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि बीजेपी इस बार बीएसपी को यूपी में परोक्ष रूप से लड़ाने वाली है। उदित राज के इन्हीं आरोपों पर बसपा के नेताओं ने हमला बोला है। इस मामले में बीएसपी नेता सरवर मलिक ने पलटवार किया है। उनका कहना है कि उदित राज का दिमाग खराब हो गया है, उन्हें मेंनटल अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com