आईपीएल 2025 में विराट कोहली की रॉयल एंट्री (फोटो- सोशल मीडिया)
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खिताबी मुकाबले से पहले बीसीसीआई के द्वारा सेना को सम्मान दिया गया। इस दौरान बी पराक और सुखविंदर सिंह के देशभक्ति वाले गाने बजाए गए। इसके बाद शंकर महादेवन ने लाइव परफॉर्मेंस कर देशभक्ति के गाने गाए। ऐसे में पूरा स्टेडियम देश भक्ति में डूबता हुआ देखा गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लाखों फैंस ने एक सुर में देशभक्ति के गानों का आनंद लिया। ये कार्यक्रम आधे घंटे के करीब चला।
इसके बाद फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद आरसीबी पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आई। इस दौरान विराट कोहली की मैदान वाली एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फाइनल मुकाबले में विराट कोहली की एंट्री का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को इंडियन प्रीमियर लीग के आधिकारिक अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा कि- Big Stage, Big occasion. Grand Entry. इस दौरान विराट कोहली आत्मविश्वास से भरे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वो मैदान पर पहुंचते ही धरती को छूते हैं। अब विराट का ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
Sound 🔛 😍 Big Stage. Big occasion. Grand Entry ❤ 👑 Updates ▶️ https://t.co/U5zvVhcvdo#TATAIPL | #RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile | @imVkohli pic.twitter.com/8oYBlh5NQ2 — IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025
इस साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली धाकड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। आईपीएल 2025 की 14 पारियों में वो 55.81 की बेहतरीन औसत के साथ कुल 614 रन बना चुके हैं। इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 8 अर्धशतक निकल चुके हैं। लेकिन फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स के गेंदबाज अर्शदीप सिंह से उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। विराट कोहली का आईपीएल में अर्शदीप सिंह से 10 बार सामना हो चुका है। इस दौराव वो दो बार अर्शदीप सिंह का शिकार हो चुके हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।