- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs West Indies Live Score 1st Test Day 2 Match Scorecard Narendra Modi Stadium Ahmedabad Liveblog In Hindi
IND vs WI 1st Test Day 2 Live: दूसरे दिन का खेल खत्म, राहुल-जुरेल-जडेजा के शतक, भारत का स्कोर 448/5
India vs West Indies Live Cricket Score: भारतीय टीम ने दूसरे दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट खोकर 448 रन बना लिए। इसके साथ ही टीम इंडिया को पहली पारी में 286 रनों की बढ़त मिल गयी है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

India vs West Indies Live Cricket Score, 1st Test Day 2: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट का आज दूसरा दिन है। पहले दिन भारतीय टीम पूरी तरह से हावी रही थी। पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 162 रनों पर सिमट गई थी। जिसके जवाब में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए लिए थे। मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया और 5 विकेट खोकर 448 रन बना लिए। इसके साथ ही टीम इंडिया को पहली पारी में 286 रनों की बढ़त मिल गयी है।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में हुई एंट्री, श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान
IPL 2026 के बाद BCCI लेगा बड़ा निर्णय, कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई अन्य नाम किए गए शॉर्टलिस्ट
GT के खिलाफ बड़ी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को लगा एक और झटका, पैट कमिंस पर BCCI को ठोका जुर्माना
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर जल्द होगा Team India का ऐलान, बुमराह को लेकर सस्पेंस बरकरार
03 Oct 2025 04:52 PM (IST)
03 Oct 2025 04:52 PM (IST)दूसरे दिन का खेल खत्म: भारत को वेस्टइंडीज पर 286 रनों की बढ़त
भारतीय टीम में अहमदाबाद टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी की। इस दौरान भारत के 3 बल्लेबाजों ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं। केएल राहुल 100 रन और ध्रुव जुरैल 125 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि तीसरे शतकवीर बल्लेबाज रवींद्र जडेजा 104 रन बनाकर अभी नाबाद हैं और उनके साथ वाशिंगटन सुंदर 9 रन बनाकर दे रहे हैं। इस तरह से मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 5 विकेट खोकर 448 रन बना लिए हैं और भारत को वेस्टइंडीज पर 286 रनों की बढ़त हासिल हो गई है।
That's Stumps on Day 2!
1⃣0⃣0⃣s from KL Rahul, Dhruv Jurel, and Ravindra Jadeja ✅#TeamIndia with a massive lead of 286 runs 💪
Scorecard ▶️ https://t.co/MNXdZceTab#INDvWI | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/cyPiBC6V4I
— BCCI (@BCCI) October 3, 2025
03 Oct 2025 04:43 PM (IST)
03 Oct 2025 04:43 PM (IST)ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी लगाया शतक
भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी अहमदाबाद टेस्ट में शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 167 गेंद का सामना करते हुए अपना छठां शतक बनाया। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के व 6 चौके भी लगाए। फिलहाल वह वाशिंगटन सुंदर के साथ पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। केएल राहुल, ध्रुव जुरैल के जडेजा ने भी शतक लगाया। इस तरह से एक ही टेस्ट में भारत की ओर से तीन शतकीय पारियां खेली गईं।
𝘼 𝙏𝙚𝙧𝙧𝙞𝙛𝙞𝙘 𝙏𝙤𝙣 💯
6️⃣th from the bat of Ravindra Jadeja in Tests 👏
This has been an innings of great maturity 👌
Updates ▶️ https://t.co/MNXdZcelkD#TeamIndia | #INDvWI | @IDFCFIRSTBank | @imjadeja pic.twitter.com/6YVVcg3cvF
— BCCI (@BCCI) October 3, 2025
03 Oct 2025 04:36 PM (IST)
03 Oct 2025 04:36 PM (IST)ध्रुव जुरेल ने 125 रनों की शानदार पारी खेली
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में जारी पहले टेस्ट मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 125 ओवरों के खेल तक 5 विकेट खोकर 436 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के पास अब तक 274 रन की बढ़त हो गयी है। ध्रुव जुरेल ने 125 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 15 चौके व 3 शानदार छक्के लगाए।
A moment to cherish forever! 🥳
Special scenes 📹 in Ahmedabad as Dhruv Jurel notches up a maiden Test 💯
Updates ▶️ https://t.co/MNXdZcelkD#TeamIndia | #INDvWI | @IDFCFIRSTBank | @dhruvjurel21 pic.twitter.com/8JLGOhCAkt
— BCCI (@BCCI) October 3, 2025
03 Oct 2025 02:47 PM (IST)
03 Oct 2025 02:47 PM (IST)रवींद्र जडेजा का अर्धशतक, पुराने अंदाज में जश्न
एक तेज़ सिंगल की मदद से रवींद्र जडेजा ने अपना 28वाँ टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। यह उनकी पिछली 9 पारियों में सातवीं बार है जब उन्होंने 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है। इस समय टेस्ट क्रिकेट में शीर्ष ऑलराउंडरों में नंबर एक पर काबिज़ जडेजा एक और प्रभावशाली पारी खेल रहे हैं। उन्होंने फ़्लैट लेंथ की गेंद को मिड-ऑफ़ पर हल्के से धकेल कर यह उपलब्धि हासिल की।
It's another Ravindra Jadeja special ⚔
Solid knock from the #TeamIndia vice-captain so far 👏#INDvWI | @IDFCFIRSTBank | @imjadeja pic.twitter.com/f2xDnjrq1t
— BCCI (@BCCI) October 3, 2025
अपने अर्धशतक के बाद, उन्होंने तलवारबाज़ी का जश्न मनाया, जो हाल के दिनों में जडेजा के लिए एक आम बात बन गई है। रवींद्र जडेजा ने अपने 50 रन 75 गेंदों पर पूरे किए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
That's Tea on Day 2
Impressive fifties from Dhruv Jurel and Ravindra Jadeja take #TeamIndia's lead to 164 runs 👏
We will resume with the last session shortly
Updates ▶️ https://t.co/MNXdZcelkD#INDvWI | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/aWWVFw9czz
— BCCI (@BCCI) October 3, 2025
03 Oct 2025 01:25 PM (IST)
03 Oct 2025 01:25 PM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 2: ध्रुव जुरेल का अर्धशतक
भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में शानदार प्रदर्शन किया। जुरेल ने 91 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान जुरेल ने चार चौके और 2 छक्के लगाए। भारतीय टीम ने 4 विकेट गंवाकर 287 रन बना लिए हैं। भारत ने 125 रनों की बढ़त बना ली है।
1ST Test. 84.5: Justin Greaves to Dhruv Jurel 4 runs, India 286/4 https://t.co/MNXdZcelkD #INDvWI #1stTEST #TeamIndia @IDFCfirstbank
— BCCI (@BCCI) October 3, 2025
03 Oct 2025 12:17 PM (IST)
03 Oct 2025 12:17 PM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 2: केएल राहुल के रूप में लगा चौथा झटका
भारतीय टीम को केएल राहुल के रूप में चौथा झटका लगा। 197 गेंदों में 100 रनों की पारी खेलकर केएल राहुल पवेलियन लौट गए। जोमेल वारिकन ने केएल राहुल को चलता किया। भारत के पास अभी 56 रनों की बढ़त है।
03 Oct 2025 11:56 AM (IST)
03 Oct 2025 11:56 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 2: पहला सेशन भारत के नाम
भारतीय टीम ने दूसरे दिन के पहले सेशन में शानदार बल्लेबाजी की। दूसरे दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम ने लगभग 100 रन बनाए। इस दौरान शुभमन गिल के रूप में एक विकेट भी गंवाया। केएल राहुल शतक बनाकर खेल रहे हैं। वहीं उनका साथ ध्रुव जुरेल दे रहे हैं। जुरेल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम ने अब तक 56 रनों की बढ़त बना ली है। दूसरे दिन लंच तक भारत ने 3 विकेट खोकर 218 रन बनाए।
That's Lunch on Day 2.
KL Rahul and Dhruv Jurel take #TeamIndia's lead to 56 runs. 👍
We will be back shortly for the 2nd session. 🫵
Updates ▶ https://t.co/MNXdZcelkD#TeamIndia | #INDvWI | @IDFCFIRSTBank | @klrahul pic.twitter.com/s37usPoMYX
— BCCI (@BCCI) October 3, 2025
03 Oct 2025 11:24 AM (IST)
03 Oct 2025 11:24 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 2: केएल राहुल का शतक
वेस्टइंडीज के खिलाफ केएल ने 190 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन बनाए। इस दौरान केएल राहुल ने 12 चौके लगाए। यह केएल राहुल का 11वां टेस्ट शतक है। केवल दूसरा टेस्ट शतक है जो भारत में आया है। इससे पहले 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली थी।
Test hundred No. 1⃣1⃣ for KL Rahul 💯
The opener continues his sublime form 👏#TeamIndia have gone past 200 runs.
Updates ▶ https://t.co/MNXdZcelkD#INDvWI | @IDFCFIRSTBank | @klrahul pic.twitter.com/c69vJbFFVD
— BCCI (@BCCI) October 3, 2025
03 Oct 2025 10:57 AM (IST)
03 Oct 2025 10:57 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 2: शुभमन गिल लौटे पवेलियन
शुभमन गिल 50 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम को 188 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कप्तान गिल का विकेट वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने लिया। अब केएल राहुल का साथ देने ध्रुव जुरेल उतरे हैं।
03 Oct 2025 10:52 AM (IST)
03 Oct 2025 10:52 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 2: शुभमन गिल का अर्धशतक
भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने अपना अर्धशत पूरा किया। गिल ने 94 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। भारतीय टीम 56 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 188 रन बना ली है। राहुल शतक के करीब पहुंच गए हैं। केएल राहुल 84 रन बनाकर और गिल 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।
03 Oct 2025 10:27 AM (IST)
03 Oct 2025 10:27 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 2: भारतीय टीम ने बनाई बढ़त
भारतीय टीम ने 50वें ओवर में बढ़त बना ली है। 50वें ओवर की पहली गेंद पर गिल ने चौका लगाकर भारतीय टीम को बढ़त दिलाई। 50 ओवर के समाप्ति के बाद भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। गिल 40 और केएल राहुल 76 रन बनाकर खेल रहे हैं।
1ST Test. 49.3: Khary Pierre to K L Rahul 4 runs, India 170/2 https://t.co/MNXdZcelkD #INDvWI #1stTEST #TeamIndia @IDFCfirstbank
— BCCI (@BCCI) October 3, 2025
03 Oct 2025 09:56 AM (IST)
03 Oct 2025 09:56 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 2: केएल राहुल और गिल के बीच 50 रनों की साझेदारी
केएल राहुल और शुभमन गिल के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हो गई है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अभी तक 110 गेंदें खेली है। 43 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर पर 140 रन बनाए लिए हैं। केएल राहुल 63 और गिल 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
03 Oct 2025 09:34 AM (IST)
03 Oct 2025 09:34 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 2: दूसरे दिन का खेल शुरू
दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। केएल राहुल और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर पहुंच गई है। वहीं वेस्टइंडीज के लिए दूसरे दिन का पहला ओवर जेडन सील्स करने आए हैं।
03 Oct 2025 09:25 AM (IST)
03 Oct 2025 09:25 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 2: बारिश को लेकर अहमदाबाद में येलो अलर्ट जारी
अहमदाबाद में आज बारिश का येलो अलर्ट है। हालांकि यह अलर्ट 2 बजे से पहले तक का ही है, ऐसे में पहले दो सेशन के दौरान मैच रुक-रुक के हो सकता है।
03 Oct 2025 09:24 AM (IST)
03 Oct 2025 09:24 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 2: केएल राहुल से बड़ी पारी की उम्मीद
अहमदाबाद टेस्ट के पहले दिन केएल राहुल ने संयमित और धैर्यपूर्ण बल्लेबाज़ी करते हुए नाबाद 53 रन बनाए और टीम को मजबूती प्रदान की। राहुल पूरे दिन क्रीज पर टिके रहे और अपनी तकनीक के दम पर विपक्षी गेंदबाज़ों का डटकर सामना किया। हालांकि, दिन के खेल के दौरान उन्हें टांग में दर्द की समस्या से जूझते हुए देखा गया, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर कुछ चिंता बनी हुई है। बावजूद इसके उन्होंने खेल जारी रखा और टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली। अब निगाहें दूसरे दिन पर होंगी, जहां उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। यह मैच में भारत की स्थिति को मजबूत करने का अच्छा मौका हो सकता है, बशर्ते राहुल की फिटनेस उनका साथ दे।
20th Test half-century for KL Rahul! 👏 👏
A fine knock from him as #TeamIndia move past 100. 👍 👍
Updates ▶️ https://t.co/MNXdZceTab#INDvWI | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/01PFqjMnck
— BCCI (@BCCI) October 2, 2025
03 Oct 2025 08:52 AM (IST)
03 Oct 2025 08:52 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 2: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल
स्थान टीम का नाम मैच जीत हार ड्रॉ अंक पेनल्टी प्रतिशत (%) 1 ऑस्ट्रेलिया 3 3 0 0 36 0 100.00 2 श्रीलंका 2 1 0 1 16 0 66.67 3 भारत 5 2 2 1 28 0 46.67 4 इंग्लैंड 5 2 2 1 26 2 43.33 5 बांग्लादेश 2 0 1 1 4 0 16.67 6 वेस्ट इंडीज 3 0 3 0 0 0 0 7 न्यूज़ीलैंड 0 0 0 0 0 0 0 8 पाकिस्तान 0 0 0 0 0 0 0 9 दक्षिण अफ्रीका 0 0 0 0 0 0 0
03 Oct 2025 08:48 AM (IST)
03 Oct 2025 08:48 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 2: भारतीय टीम ने पहले दिन बनाए 121 रन
वेस्टइंडीज के 162 के जवाब में भारत ने पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 53 और शुभमन गिल 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
03 Oct 2025 08:47 AM (IST)
03 Oct 2025 08:47 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 2: पहले टेस्ट के दूसरे दिन आपका स्वागत है
सुप्रभात दोस्तों! नमस्कार, भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल की हमारी लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। सीरीज का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।
India vs west indies live score 1st test day 2 match scorecard narendra modi stadium ahmedabad liveblog in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मिथुन को मिलेगा दाम्पत्य सुख और वृश्चिक के घर आएगी खुशहाली, जानें अपनी राशि का हाल
May 15, 2026 | 12:30 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार, धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से चटाई धूल
May 14, 2026 | 11:24 PMकेरल में 18 मई को सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, सेंट्रल स्टेडियम में होगा भव्य समारोह
May 14, 2026 | 11:18 PMकोलकाता के डीसीपी शांतनु सिन्हा अरेस्ट, सोना पप्पू सिंडिकेट मामले में ED की कार्रवाई
May 14, 2026 | 11:07 PMपूर्व सांसद आनंद परांजपे की 14 साल बाद शिवसेना में घर वापसी, एनसीपी से दिया इस्तीफा, शिंदे गुट में हुए शामिल
May 14, 2026 | 11:03 PMMP News: पुलिस का ‘तेरा तुझको अर्पण’ अभियान, 1000 से ज्यादा लोगों को वापस मिले उनके खोए हुए फोन
May 14, 2026 | 11:01 PMइधर चल रही थी ट्रंप-जिनपिंग की मीटिंग, उधर पुतिन ने बरसा दी यूक्रेन पर मिसाइल; कीव में मची भारी तबाही
May 14, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM














