-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Farmers Threw Money On Tehsildar Desk Prahar Protest Against Government
किसानों ने तहसीलदार के मेज पर फेंके पैसे, प्रहार ने किया आंदोलन, पंजाब से कर दी तुलना
- Written By: प्रिया जैस
Amravati News: अमरावती जिले में किसानों ने तहसीलदार के मेज पर पैसे फेंककर रोष व्यक्त किया। प्रहार ने आंदोलन कर अपमानजनक सब्सिडी लौटाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

किसानों ने तहसीदार के मेज पर पैसे फेंककर जताया रोष (सौजन्य-नवभारत)
Parahar Protest: अमरावती जिले के चांदूर बाजार संभाग में प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेतृत्व में चांदूर बाजार में किसानों ने सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। तहसील के किसानों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा घोषित केवल 1,750 रुपये की अपमानजनक सब्सिडी वापस लौटा दी और तहसीलदार की मेज पर पैसे फेंककर अपना रोष व्यक्त किया।
सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
प्रहार तहसील अध्यक्ष प्रदीप बंड और दिनेश आमझरे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान और महिला कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल हुए। किसानों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर गुस्सा जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जून से सितंबर 2025 के बीच भारी बारिश, कोहरे और बाढ़ के कारण किसानों की 100% फसलें नष्ट हो गईं।
जबकि एक एकड़ खेती पर 50,000 रुपये से अधिक खर्च होने के बावजूद केवल 1750 रुपये की राशि मिल रही है। किसानों ने कहा कि पंजाब जैसे राज्यों में किसानों को तुरंत 50,000 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की गई, इसलिए महाराष्ट्र सरकार को भी इसी तरह की सहायता राशि घोषित करनी चाहिए। अन्यथा किसान आक्रोश सड़कों पर उतारेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: अमरावती के तिवसा को मिली बड़ी सौगात, 4 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक इनडोर स्टेडियम
Amravati News: अमरावती रोटरी क्लब की नई पहल, सेवा परियोजनाओं के साथ शुरू हुआ नया वर्ष
अमरावती में 19 जुलाई से शुरू होगा ‘विज्ञान दल’, छात्रों में विकसित होगी वैज्ञानिक सोच
अमरावती नगर निगम में नए आयुक्त की एंट्री, ट्रैफिक, अतिक्रमण और सफाई होंगी प्राथमिकता
सब्सिडी लौटाने वाले किसान
विरोध प्रदर्शन में सब्सिडी लौटाने वाले किसानों में गजानन खुले, माधवराव धोंडे, अनिल खैरखर, प्रदीप खुले, रामेश्वर पोहोकर, गजानन ठाकरे, मदन राऊत, साहेबराव घोरमाडे, मोहन बोरवार, अरुण भुले, घनश्याम घोम, नाजेगराव नवले, बंदु धरपाल, संदीप मोहोड़, राहुल सायरे, गजानन भेटालु, संतोष ठाकरे, ऋषि पोहोकर, आशीष बैंड, रितेश बैंड, प्रज्वल भोकासे का समावेश रहा।
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र के लिए केंद्र ने जारी किए 6,418 करोड़, अजित पवार ने PM मोदी और सीतारमण का जताया आभार
इस समय वर्षा ढाले, स्वाति बालांगे, गीतांजलि नाकाडे, स्टेला मैडम, गीतांजलि वाटाने, मेघा काले और राखी तायडे ने सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। किसान भूख, कर्ज और आत्महत्या के कगार पर हैं। अगर इस तरह की अपमानजनक सहायता राशि जारी रही, तो प्रहार पार्टी द्वारा तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
Farmers threw money on tehsildar desk prahar protest against government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
KSBKBT Spoiler: लीप के बाद क्या शो में होगी नोइना की रीएंट्री, BTS वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस
Jul 11, 2026 | 08:29 AMMangalsutra Black Beads: मंगलसूत्र के काले मोती केवल फैशन नहीं बल्कि इनमें छुपे हैं धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व
Jul 11, 2026 | 08:23 AMस्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं
Jul 11, 2026 | 08:15 AMभारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा ऐलान! पीएम मोदी-लक्सन बैठक में FTA पर लगी मुहर, जानिए पूरी डील
Jul 11, 2026 | 08:12 AMपंजाब में चन्नी को बनाया जाएगा CM पद का उम्मीदवार? आज भूपेश बघेल से करेंगे मुलाकात, कांग्रेस में हलचल तेज
Jul 11, 2026 | 08:03 AMTibet Identity Threat: चीन का नया कानून बना तिब्बत के लिए संकट, मानवाधिकारों का हो रहा घोर उल्लंघन
Jul 11, 2026 | 08:00 AMनवभारत विशेष: ‘काश किसी ने तुरंत पानी डाला होता…’ एसिड अटैक सर्वाइवर की दर्दभरी अपील
Jul 11, 2026 | 07:55 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














