-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Bihar Is Fully Prepared To Host Hockey Asia Cup 2025
हॉकी एशिया कप के मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है बिहार, खिलाड़ियों को मिलेगी विशेष सुविधा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Hockey Asia Cup 2025 Press Conference: एशिया कप का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर, बिहार में हो रहा है। इस टूर्नामेंट से पहले BSSA ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जिसमें भारतीय टीम के कप्तान मौजूद थे।

हॉकी एशिया कप प्रेस कॉन्फ्रेंस (फोटो-स्पेशल अरेंजमेंट)
Hockey Asia Cup 2025: हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार के राजगीर में होगा। बिहार में पहली बार हॉकी के इतने बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी की जा रही है। बिहार में खेल को बढ़ावा देने में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के डीजी रविंद्र शंकरण ने अहम भूमिका निभाई है। एशिया कप को लेकर शंकरण ने कहा कि इस बार खिलाड़ियों की सुविधाओं पर खास ध्यान दिया गया है।
एशिया कप से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में रविंद्र शंकरण में कहा कि बिहार पहली बार एशिया कप आयोजित कर रहा है। यह गर्व का पल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार खेल को बढ़ावा दे रहे हैं। जिसपर हमलोग काम रहे हैं। इसी के तहत हॉकी इंडिया, एशियन हॉकी फेडरेशन और एफआईएच ने बिहार को मेजबानी का मौका दिया।
नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर एशिया कप की होगी शुरुआत
उन्होंने कहा कि नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर हॉकी एशिया कप का आयोजन किया जा रहा है। एशिया कप की शुरुआत 29 अगस्त से 7 सितंबर से होगा। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें भाग ले रही है। इस टूर्नामेंट के विजेता टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। यह टूर्नामेंट वर्ल्ड कप के लिए एक क्वालीफायर भी है।
सम्बंधित ख़बरें
खाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
कौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बड़ी कामयाबी, ऋषिकांत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल
81 रन की तूफानी पारी के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान, बोले- शतक से ज्यादा जरूरी…
यह भी पढ़ें: हॉकी एशिया कप के लिए भारतीय टीम बिहार पहुंची, खिताब जीतकर वर्ल्ड कप पर रहेगी नजरें
शंकरण ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम के लिए यह टूर्नामेंट महत्वपूर्ण होगा। बीते 11 एडिशन में पांच बार साउथ कोरिया ने बाजी मारी, जबकि तीन बार भारत ने इसे जीता। पाकिस्तान भी तीन बार खिताब अपने नाम कर चुका है। लेकिन पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में शामिल नहीं हो रहा है।
सभी टीमें राजगीर में ही रुकेगी
उन्होंने खिलाड़ियों की सुविधाओं को लेकर कहा कि सभी 8 टीमें राजगीर में ही रुक रही है। जहां से 10-15 मिनट की दूरी पर ही स्टेडियम है। राजगीर में दो टर्फ है, जिन्हें एफआईएच से सर्टिफिकेट मिल चुका है। ऐसे में जब मुख्य स्टेडियम में मुकाबला जारी होगा, तो आगामी मैच की तैयारी के लिए टीमें दूसरे टर्फ में अभ्यास कर सकेंगी।
भारतीय टीम 29 से करेगी अपने अभियान की शुरुआत
भारत को चीन, जापान और कजाकिस्तान के साथ पूल-ए में रखा गया है। भारतीय टीम 29 अगस्त से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। उसका पहला मैच चीन से होगा, जिसके बाद 31 अगस्त को जापान से भिड़ंत होगी। भारत एक सितंबर को कजाकिस्तान की टीम को चुनौती देगा।
अनुभवी ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में भारत, जापान, चीन, कजाकिस्तान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पूल-ए में भारत, जापान, चीन और कजाकिस्तान मौजूद हैं, जबकि पूल-बी में मलेशिया, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे की टीमें शामिल हैं।
Bihar is fully prepared to host hockey asia cup 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM













