घरवालों ने प्रेमी को मारा तो लड़की ने लाश से कर ली शादी, नांदेड की ये कहानी आपको भी कर देगी इमोशनल

Nanded Murder News: नांदेड़ में प्रेम प्रसंग के विरोध में सक्षम ताटे की आंचल के परिजनों ने हत्या कर दी। बाद में आंचल ने उसके पार्थिव शरीर के साथ विवाह रस्में निभाईं, जिससे शहर में सनसनी फैल गई।

Nanded Honour Killing Case: महाराष्ट्र के नांदेड़ में प्रेम कहानी का एक ऐसा दर्दनाक अंत हुआ है जिसने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। 20 वर्षीय सक्षम ताटे और आंचल मामिडवार तीन साल से प्रेम संबंध में थे और शादी करना चाहते थे। हालांकि, आंचल का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, क्योंकि सक्षम दूसरी जाति का युवक था, और परिवार ने इस रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया।

परिवार की नाराजगी धीरे-धीरे खूनी नफरत में बदल गई। गुरुवार की शाम, आंचल के पिता गजानन मामिडवार और भाइयों ने साजिश रचकर सक्षम की बेरहमी से हत्या कर दी। सक्षम को पहले गोलियां मारी गईं, फिर उसके सिर पर भारी पत्थर मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। जब सक्षम का शव घर पहुंचा, तो आंचल भी वहां आ गई। सभी की आंखों में आंसू थे, जब आंचल ने सक्षम के मृत देह के साथ विवाह की रस्में निभाईं। उसने हल्दी-कुमकुम लगाया और कसम खाई कि वह मरकर भी सक्षम को ही पति मानेगी। वीडियो में जानिए पूरी कहानी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com