-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sarfaraz Khan First T20 Century In Syed Mushtaq Ali Trophy
सरफराज खान की विस्फोटक बल्लेबाजी, आक्रमण ऐसा कि दंग रह गए गेंदबाज! सिलेक्शन के लिए फिर ठोकी दावेदारी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Sarfaraz Khan: सरफराज खान ने टेस्ट क्रिकेट में पहले ही शतक ठोके हैं, अब उन्होंने टी20 फॉर्मेट में भी अपनी पहली सेंचुरी लगाकर धमाल मचाया है।

सरफराज खान (फोटो- सोशल मीडिया)
Sarfaraz Khan Century in Syed Mushtaq Ali Trophy: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा जारी है। आईपीएल 2026 के लिए नीलामी करीब आने के कारण इस टूर्नामेंट पर टीमों की नजरें लगी हुई हैं। इसी बीच मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान ने टी20 फॉर्मेट में अपनी दमदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। सरफराज खान का यह टी20 क्रिकेट में पहला शतक है। इससे पहले वे डोमेस्टिक क्रिकेट में तो लगातार सेंचुरी जड़ते रहे हैं, लेकिन छोटे फॉर्मेट में यह पहला बड़ा प्रदर्शन है।
मुंबई के लिए खेल रहे सरफराज
मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी थी। सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे जल्दी आउट हो गए, लेकिन उन्होंने 14 गेंदों में 21 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दी। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए सरफराज खान ने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर मुंबई को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। सरफराज ने केवल 47 गेंदों में शतक पूरा किया। उनकी इस पारी में 8 चौके और 7 गगनचुंबी सिक्स शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 212.77 का रहा।
टी20 में नाबाद शतक और टीम की बड़ी स्कोरिंग
सरफराज खान शतक लगाने के बाद नाबाद लौटे। उनका इस धमाकेदार प्रदर्शन की मदद से मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 32 गेंदों में 42 रन, वहीं नंबर चार पर उतरे सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंदों में 20 रन ठोक दिए। मुंबई की यह पारी पूरी तरह से संतुलित और आक्रामक रही।
सम्बंधित ख़बरें
डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, लेकिन बेटे ने पूरी कर ली टीम इंडिया तक की उड़ान; जानिए कौन हैं आकिब नबी?
Happy 42nd Birthday Sunil Chhetri: कैसे बने भारतीय फुटबॉल के कैप्टन फैंटास्टिक, जानिए उनकी पूरी कहानी
SL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, बुमराह हुए बाहर; अब किस खिलाड़ी को मिलेगा मौका?
Women’s Asia Cup Rising Star 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, चोटिल स्टार बाहर तो इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत
नीलामी में बढ़ सकती है कीमत
टी20 में यह शतक सरफराज के लिए बहुत अहम है। आईपीएल नीलामी में उनकी कीमत में निश्चित रूप से इजाफा होगा। हालांकि आईपीएल में अब तक उनका प्रदर्शन औसत रहा है, लेकिन इस तरह की धमाकेदार पारी ने उनकी संभावनाओं को बढ़ा दिया है। अगर वे इसी फार्म को आगे भी बनाए रखते हैं, तो कई टीमें उन्हें अपने पाले में करने की कोशिश करेंगी।
ये भी पढ़ें: ईशान किशन ने बल्ले से दिया आलोचकों को करारा जवाब, धांसू पारी खेलकर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा
टी20 में पहला शतक लगाने के बाद सरफराज खान का आत्मविश्वास और बढ़ा है। अब अगले मैचों में उनकी बल्लेबाजी पर सभी की निगाहें रहेंगी। उनके आक्रामक अंदाज और शॉट चयन से यह साफ है कि वे भारतीय टीम और आईपीएल दोनों में भविष्य में बड़ा योगदान दे सकते हैं।
Sarfaraz khan first t20 century in syed mushtaq ali trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली लक्ष्मी योजना से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500, जानिए आवेदन से लेकर स्टेटस चेक की पूरी प्रक्रिया
Aug 03, 2026 | 04:38 PMChina Surveillance: लीक डेटाबेस से बड़ा खुलासा, जानिए चीन कैसे रखता है विदेशियों की हर पल की खबर
Aug 03, 2026 | 04:38 PM80 साल की उम्र में पहली बार देखा समंदर, बेटे ने पूरा किया पिता का सपना; भावुक वीडियो वायरल
Aug 03, 2026 | 04:35 PMमुंबई कोस्टल रोड दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य, पीयूष गोयल बोले- बदल जाएगी शहर की तस्वीर
Aug 03, 2026 | 04:34 PMYavatmal Crime: यवतमाल में भूदान भूमि घोटाले की सुगबुगाहट, करोड़ों की जमीन बिक्री की होगी जांच
Aug 03, 2026 | 04:33 PMछात्रों के लिए किसी भी सरकार से टकराएंगे! अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार, क्या झारखंड प्रोटेस्ट में CJP देगी साथ?
Aug 03, 2026 | 04:32 PM5 से 10 साल का रुका किराया और 5000 करोड़ की जमीन का खेल; SRA CEO से मिले रोहित पवार और आदित्य ठाकरे
Aug 03, 2026 | 04:31 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














