-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Hardik Pandya Baroda Win Syed Mushtaq Ali T20 Storming 77 Vs Punjab
इंजरी के बाद हार्दिक पांड्या ने खेली तूफानी पारी, बल्ले से मचाया हड़कंप, टीम को दिलाई यादगार जीत
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Hardik Pandya: इंजरी से वापसी करते ही हार्दिक पांड्या ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाकेदार बल्लेबाजी कर बड़ौदा को पंजाब पर जीत दिलाई, हालांकि गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन औसत रहा।

हार्दिक पांड्या (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Hardik Pandya Explosive Batting after Injury: लगभग दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद हार्दिक पांड्या ने मैदान पर लौटते ही साबित कर दिया कि वह क्यों टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर्स में गिने जाते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हार्दिक ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बड़ौदा को यादगार जीत दिला दी। नंबर चार पर उतरकर उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और टीम को मुश्किल लक्ष्य को हासिल करने में अहम योगदान दिया।
223 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा और धुआंधार शुरुआत
पंजाब द्वारा दिए गए 223 रनों के विशाल लक्ष्य के सामने बड़ौदा ने बेहतरीन शुरुआत की। ओपनरों विष्णु सोलंकी और शाश्वत रावत ने बिना किसी दबाव के तेज रन बनाए और पहले ही पाँच ओवरों में स्कोर को 60 के पार पहुंचा दिया। शाश्वत ने 31 गेंदों पर 43 रन ठोके, वहीं विष्णु भी 21 गेंदों में 43 रन की तेज पारी खेलकर पवेलियन लौटे।
दोनों के आउट होने के बाद लगा कि रन गति पर असर पड़ सकता है, लेकिन तभी हार्दिक और शिवालिक शर्मा ने मोर्चा संभालते हुए पारी को आगे बढ़ाया। तीसरे विकेट के लिए दोनों ने शानदार शतकीय साझेदारी की और पंजाब के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।
सम्बंधित ख़बरें
चाइना ओपन में लक्ष्य सेन की शानदार जीत, अब प्री-क्वार्टर फाइनल में विक्टर लाई से होगी भिड़ंत
IND vs ZIM: हरारे की पिच पर किसका बजेगा डंका? बल्लेबाज उड़ाएंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे तबाही
क्या अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ जाएगा ये शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड? 2026 में 9 डक ने बढ़ाई चिंता
LPL के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए कुसल मेंडिस, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिटनेस पर सस्पेंस
हार्दिक की 77 रनों की आग उगलती पारी
शिवालिक शर्मा 31 गेंदों में 47 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए, लेकिन दूसरे छोर पर हार्दिक पांड्या बिल्कुल अलग ही अंदाज में खेल रहे थे। उन्होंने 42 गेंदों की अपनी पारी में 77 रन ठोके। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के निकले।
हार्दिक ने शुरुआत में स्ट्राइक रोटेट की, लेकिन एक बार सेट हो जाने के बाद उन्होंने पंजाब के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। अंतिम ओवरों में उनकी पारी ने बड़ौदा को मैच अपने पक्ष में करने का पूरा मौका दिया। नतीजा यह रहा कि टीम ने 5 गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया।
ये भी पढ़ें: गाबा टेस्ट से पहले बड़ी खबर! AUS का धाकड़ बल्लेबाज हुआ बाहर, प्लेइंग 11 में होगा बदलाव
गेंदबाजी में फ्लॉप रहे हार्दिक
जहां हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी पूरी तरह प्रभावी रही, वहीं गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। उन्होंने अपने 4 ओवर में 52 रन खर्च किए और सिर्फ एक विकेट हासिल कर पाए। उनका इकोनॉमी रेट 13 का रहा, जो किसी भी गेंदबाज के लिए चिंताजनक है। पंजाब की ओर से अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों पर तेज अर्धशतक लगाया, जबकि अनमोलप्रीत सिंह ने 69 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अंत में नमन धीर ने 28 गेंदों पर 39 रन जोड़कर टीम को 222 तक पहुंचाया।
Hardik pandya baroda win syed mushtaq ali t20 storming 77 vs punjab
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने का दिया आदेश
Jul 23, 2026 | 12:34 PM‘आंख के बदले आंख’! ट्रंप के ‘एक के बदले एक’ वाले अल्टीमेटम पर ईरान की खुली चुनौती
Jul 23, 2026 | 12:34 PMमहाराष्ट्र में कैब राइड कैंसिल करना चालकों को पड़ेगा भारी, महत्वपूर्ण स्थानों के लिए लगेगा 5 गुना जुर्माना!
Jul 23, 2026 | 12:33 PMWorld Sjogren’s Day 2026: क्या है स्जोग्रेन सिंड्रोम? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
Jul 23, 2026 | 12:32 PMनागपुर एयरपोर्ट पर नहीं मिल रही पोर्टर सुविधा, यात्री ही बने कुली; खुद ढोना पड़ रहा भारी सामान
Jul 23, 2026 | 12:30 PMमुंबई पर 48 घंटे भारी! 9 फीट ऊंची लहरें, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और झीलों का ओवरफ्लो, अलर्ट जारी
Jul 23, 2026 | 12:27 PMयूपी में 910 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर फिर लगा ब्रेक, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आयोग का बड़ा फैसला
Jul 23, 2026 | 12:21 PMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














