मुंबई कैंप में 'लॉर्ड' का जादू! शार्दुल ठाकुर ने घातक गेंदबाजी से विरोधी बैटिंग ऑर्डर किया तहस-नहस

Shardul Thakur: शार्दुल ठाकुर ने सैयद मुश्ताक अली में असम पर कहर ढाया। सिर्फ 3 ओवर में पांच विकेट झटककर बैटिंग ऑर्डर गिरा दिया। उनकी घातक गेंदबाजी से मुंबई ने एकतरफा जीत दर्ज की।
मुंबई कैंप में 'लॉर्ड' का जादू! शार्दुल ठाकुर ने घातक गेंदबाजी से विरोधी बैटिंग ऑर्डर किया तहस-नहस
शार्दुल ठाकुर (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Syed Mushtaq Ali Trophy: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई इंडियंस स्टार शार्दुल ठाकुर ने गेंद से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने पुराने फॉर्म में धमाकेदार वापसी की है। असम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शार्दुल ने तीन ओवर के छोटे से स्पेल में विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया और पांच विकेट झटके। उनके इस प्रदर्शन ने ही मुंबई को एकतरफा मुकाबले में बड़ी जीत दिलाई।

असम 98 रनों से हारा

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने सरफराज खान के शानदार शतक की बदौलत बड़ा स्कोर खड़ा किया। 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। पूरी टीम 122 रन ही बना सकी और 98 रनों से मैच गंवा बैठी। बल्लेबाजों के साथ असम के गेंदबाज भी असरहीन साबित हुए।

शार्दुल की पहली ओवर में तीन विकेट की तबाही

असम की पारी की शुरुआत ही शार्दुल ठाकुर ने खराब कर दी। उन्होंने पारी की पहली गेंद पर डेनिश दास को बिना खाता खोले आउट कर दिया। इसके बाद तीसरी गेंद पर अब्दुल कुरैशी को मात्र चार रन पर पवेलियन भेज दिया। फिर पांचवीं गेंद पर असम के कप्तान रियान पराग भी बिना खाता खोले शार्दुल का शिकार बन गए। इस तरह पहला ओवर ही असम के लिए बुरे सपने जैसा रहा। दूसरे ओवर में लौटते हुए शार्दुल ने सुमित को भी सिर्फ एक रन पर आउट कर दिया। उनके आगे असम के बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। विरोधी टीम के पांच खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। शार्दुल ने सिर्फ 23 रन खर्च कर 3 ओवर में 5 विकेट लिए और मैच का रुख बदल दिया।

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा

शार्दुल ठाकुर अब आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। एमआई ने उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड कर अपनी टीम में शामिल किया है। पिछले सीजन एलएसजी के लिए खेलते हुए शार्दुल ने 10 मैचों में 13 विकेट लिए थे। उनकी वापसी से मुंबई का बॉलिंग अटैक और ज्यादा मजबूत दिखाई दे रहा है।

सरफराज खान का ताबड़तोड़ शतक

मुंबई के लिए बैटिंग में मुख्य आकर्षण सरफराज खान रहे। आयुष म्हात्रे और अजिंक्य रहाणे की शुरुआती साझेदारी के बाद सरफराज ने बल्लेबाजी को नई ऊंचाई दी। उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 7 लंबे छक्के शामिल थे।

रहाणे के साथ दूसरे विकेट के लिए और कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए अहम साझेदारियों ने मुंबई की नींव मजबूत की। सरफराज की तूफानी पारी की बदौलत टीम 20 ओवर में विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही, जिसका बचाव शार्दुल जैसे गेंदबाज ने आसान बना दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com