-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Varanasi Cm Yogi Adityanath Security Breach Drunk Man Kashi Tamil Sangamam Stage
मंच पर बैठे थे CM योगी और अचानक पहुंच गया शराबी, सुरक्षाकर्मियों के फूले हाथ-पांव; जानें क्या हुआ
- Written By: सौरभ शर्मा
वाराणसी में उत्तर प्रदेश के CM Yogi के कार्यक्रम में एक बड़ी सुरक्षा चूक नजर आई। मामला ऐसा है कि सीएम, तमिलनाडु के राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंच पर बैठे इसी दौरान बवाल कटा गया।

मंच पर बैठे थे CM योगी और अचानक पहुंच गया शराबी (फोटो- सोशल मीडिया)
CM Yogi Security Breach in Kashi Tamil Sangamam: वाराणसी में मंगलवार को एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई जिसने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए। मौका था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम का, जहां सुरक्षा व्यवस्था को किनारे करते हुए एक शराबी युवक मंच के बेहद करीब पहुंच गया। यह वाकया उस वक्त हुआ जब सीएम योगी खुद मंच पर मौजूद थे। इस बड़ी सुरक्षा चूक ने वहां मौजूद हर शख्स को हैरान कर दिया और कुछ पलों के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
यह पूरा घटनाक्रम नमो घाट पर आयोजित ‘काशी-तमिल संगमम’ के चौथे संस्करण के उद्घाटन समारोह के दौरान हुआ। यह कार्यक्रम उत्तर और दक्षिण भारत को सांस्कृतिक रूप से जोड़ने के लिए आयोजित किया गया था। मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी उपस्थित थे। तभी अचानक नशे में धुत एक युवक वहां पहुंचा और हंगामा करने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात ब्लैक कैट कमांडो ने तत्काल मोर्चा संभाला और युवक को वहां से हटा दिया।
‘तमिल करकलाम’ का अनोखा संगम
हंगामे के बावजूद कार्यक्रम का उद्देश्य और उत्साह कम नहीं हुआ। इस बार के आयोजन का मुख्य विषय ‘तमिल करकलाम’ रखा गया है, जिसका हिंदी में अर्थ है ‘तमिल सीखें’। इस भव्य आयोजन में भाग लेने के लिए तमिलनाडु से 1400 से अधिक प्रतिनिधि काशी की धरती पर कदम रखेंगे। इस दौरान काशी और तमिलनाडु के पारंपरिक कलाकार एक साथ मंच साझा करेंगे और अपनी संयुक्त प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की एकता और विविधता का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
UP Gochar Bhumi Mission: UP में 39,721 हजार हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरित चारा में हरदोई बना नंबर-1
जंतर-मंतर से सीख लें योगी…जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- यह नफरत-बदले की कार्रवाई
यह भी पढ़ें: ‘गजवा-ए-हिंद का सपना देखने वालों को सीधा 72 हूरों से मिला दो’, मौलाना मदनी पर भड़कीं साध्वी प्राची
काशी की ओर चला पहला जत्था
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस संगमम में शामिल होने के लिए उत्साह चरम पर है। विद्यार्थियों का पहला दल शनिवार सुबह ही कन्याकुमारी से एक विशेष ट्रेन के जरिए रवाना हो चुका है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस यात्रा में कन्याकुमारी से 43, तिरुचिरापल्ली से 86 और चेन्नई से 87 छात्र शामिल हैं जो काशी की विरासत को करीब से जानने आ रहे हैं। यह आयोजन दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक और शैक्षणिक संबंधों को नई मजबूती देने का काम करेगा।
Varanasi cm yogi adityanath security breach drunk man kashi tamil sangamam stage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंटरव्यू में बार-बार हो रहे हैं रिजेक्ट? हो सकता है आप भी कर रहे हों ये 8 बड़ी गलतियां
Jul 27, 2026 | 07:42 AMदादर में युवाओं का हुजूम: हाथों में संविधान व तिरंगा लेकर मनाया विजय उत्सव, उद्धव व राज ठाकरे 1 ही मंच से बरसे
Jul 27, 2026 | 07:39 AMEXCLUSIVE: भोपाल में नहीं थम रहा देह व्यापार? होटल से फोन पर भेजी जा रहीं महिलाओं की फोटो, पुलिस पर उठे सवाल
Jul 27, 2026 | 07:39 AMरूस को NATO का करारा जवाब! रोमानिया ने F-16 से मार गिराया रूसी ड्रोन, 3 दिन में तीसरी घुसपैठ
Jul 27, 2026 | 07:37 AMCAT 2026: 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, 29 नवंबर को परीक्षा; जानिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
Jul 27, 2026 | 07:34 AMKriti Sanon Birthday: मॉडलिंग में मिली फटकार से टूटी थीं कृति, फिर ऐसे बनीं बॉलीवुड की नेशनल अवॉर्ड विनर स्टार
Jul 27, 2026 | 07:30 AMघायल आरोपी जेल पहुंचते ही हुए ठीक, जेल के बाहर से वायरल वीडियो ने खोली पुलिस की पोल
Jul 27, 2026 | 07:29 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM












