दिल्ली में दर्दनाक हादसा, रिहायशी बिल्डिंग में लगी आग; 3 लोगों की मौत-VIDEO

Delhi Fire Accident: दिल्ली के संगम विहार इलाके में शनिवार, (29 नवंबर) की शाम को भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तिगड़ी एक्सटेंशन इलाके में हुआ।

Delhi Fire:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में शनिवार, (29 नवंबर) की शाम को भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तिगड़ी एक्सटेंशन इलाके में स्थिति एक 4 मंजिला रिहायशी मकान में हुआ। इस भीषण आग की चपेट में आने से मकान में रह रहे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते शाम करीब 6:15 बजे मकान के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक जूता की दुकान (शू शॉप) में लगी। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते वह ऊपरी मंजिलों तक तेजी से फैल गई और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com