- Hindi News »
- Rajasthan »
- Rajasthan State Volleyball Player Monu Murdered Haryana Faridabad Updates
बेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Monu Murder Case: राजस्थान के वॉलीबॉल खिलाड़ी की हरियाणा में बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग विवाद बताया जा रहा है। जानें पीएम रिपोर्ट में क्या आया।

मृतक वॉलीबॉल खिलाड़ी मोनू, फोटो- सोशल मीडिया
Rajasthan Volleyball Player Murder: राजस्थान के 21 वर्षीय स्टेट लेवल वॉलीबॉल खिलाड़ी मोनू को हरियाणा के फरीदाबाद में तीन दिन तक बंधक बनाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। इस सुनियोजित हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का विवाद बताया जा रहा है, जिसमें पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एक उभरता हुआ खिलाड़ी, जिसने खेल के मैदान में कई मेडल जीतकर अपने परिवार का नाम रोशन किया था, वह आपसी रंजिश और तथाकथित ‘सम्मान’ की भेंट चढ़ गया। भिवाड़ी के सैदपुर गांव के रहने वाले 21 वर्षीय मोनू की हत्या ने एक बार लोगों को डरा दिया है।
‘सुनियोजित हत्या’ से सहमा गांव
राजस्थान के स्टेट लेवल वॉलीबॉल खिलाड़ी मोनू का शव मिलने के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। परिजनों का आरोप है कि मोनू को फरीदाबाद के तिगांव क्षेत्र के पास खेतों में बने एक मकान और ट्यूबवेल पर तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया था। इस दौरान उसे लाठियों और डंडों से इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ग्रामीणों और खिलाड़ियों के बीच इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।
सम्बंधित ख़बरें
जमीन रूपांतरण मामले में फंसे पूर्व RDC खिरोलकर; जांच रिपोर्ट मिलते ही कलेक्टर विनय गौडा ने दिए समीक्षा के आदेश
छत्रपति संभाजीनगर में कलयुगी बेटे का खूनी खेल; कोर्ट का फैसला पिता के पक्ष में आने पर चाकू मारकर की हत्या
नागपुर में सक्करदरा डबल मर्डर मिस्ट्री; नाले में फेंके खून से सने कपड़े, भागने से पहले 3 गिरफ्तार
नागपुर में MD ड्रग्स के साथ चाइनीज ठेला संचालक समेत 3 गिरफ्तार; 2.50 लाख का माल जब्त, आरोपी फरार
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दरिंदगी का खुलासा
मोनू की मौत के बाद सामने आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट किसी भी संवेदनशील व्यक्ति को दहलाने के लिए काफी है। रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया था। मोनू के सिर और नाक की हड्डियां पूरी तरह टूटी हुई पाई गईं, और पिटाई का आलम यह था कि उसकी पसलियां टूटकर फेफड़ों में धंस चुकी थीं। पूरे शरीर पर गहरे जख्मों के निशान यह बयां कर रहे थे कि उसे मरने से पहले कितनी असहनीय यातनाएं दी गई थीं। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए थे।
प्रेम प्रसंग बना कारण
इस जघन्य हत्याकांड के पीछे की वजह एक प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, मोनू का फरीदाबाद की एक नाबालिग लड़की के साथ पिछले आठ महीनों से संबंध था, जिसका लड़की का परिवार कड़ा विरोध कर रहा था। करीब एक महीने पहले जब लड़की घर छोड़कर चली गई थी, तो मोनू पर अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। हालांकि लड़की मिल गई थी, लेकिन रंजिश खत्म नहीं हुई। 17 मई को जब मोनू पुलिस जांच में शामिल होने फरीदाबाद गया, तो लड़की के परिजनों ने कथित तौर पर उसे रास्ते से अगवा कर लिया और इस वारदात को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ीं मुश्किलें, PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में FIR दर्ज
15 आरोपियों पर मुकदमा
घटना की गंभीरता को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 महिलाओं समेत कुल 15 लोगों के खिलाफ हत्या, अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस की टीमें अब फरार आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही हैं।
Rajasthan state volleyball player monu murdered haryana faridabad updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राज्यसभा चुनाव विवाद: सुप्रीम कोर्ट से भी लगा कांग्रेस को झटका, अदालत ने खारिज की मीनाक्षी नटराजन की याचिका
Jun 12, 2026 | 01:50 PMदक्षिण-भारत में हाई अलर्ट! केरल में निपाह तो वायनाड में शिगेला संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग ने पुणे भेजे सैंपल
Jun 12, 2026 | 01:45 PMभंडारा में मानसून की देरी से बढ़ी किसानों की चिंता, कृषि विभाग ने बुवाई टालने की दी सलाह
Jun 12, 2026 | 01:44 PMछत्रपति संभाजीनगर के ऐतिहासिक टाउन हॉल में बनेगा नया संग्रहालय; सोनेरी महल की पुरानी धरोहरें होंगी शिफ्ट
Jun 12, 2026 | 01:42 PMBadlapur Murder Case: बदलापुर मर्डर केस में 4 साल के मासूम ने खोला राज, कार में मिली मां की लाश
Jun 12, 2026 | 01:42 PMविस्फोटक फैक्ट्रियों में थमेंगे हादसे! सरकार का बड़ा फैसला, इंसानों की जगह मशीनें संभालेंगी जोखिम भरा काम
Jun 12, 2026 | 01:36 PMउत्तराखंड में दर्दनाक हादसा… उफनती अलकनंदा नदी में गिरा ट्रक, एक शव बरामद, कई लापता- VIDEO
Jun 12, 2026 | 01:30 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














