CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।

Gwalior Traffic Jam: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मुख्यमंत्री के वीआईपी काफिले के लिए रोकी गई आम जनता की रफ्तार। अस्पताल जा रहे पिता का वीडियो हुआ वायरल, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।

Gwalior CM Convoy VIP Culture Viral Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आए एक वायरल वीडियो ने देश में चले आ रहे वीआईपी कल्चर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्यमंत्री के काफिले को गुजारने के लिए आम जनता को घंटों तक सड़कों पर रोक कर रखा गया, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान धूप और गर्मी में परेशान हो रहे नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा।

भीड़ में मौजूद एक शख्स जिसके हाथ में अस्पताल की रिपोर्ट थी, वह पुलिस से यह कहते हुए नजर आया कि उसका बीमार बेटा उसका इंतजार कर रहा है, लेकिन फिर भी उसे जाने नहीं दिया गया। वीडियो में स्थानीय नागरिक व्यवस्था के खिलाफ खुलकर अपनी आवाज उठाते और दूसरों को भी विरोध करने के लिए प्रेरित करते दिख रहे हैं। यह घटना सिर्फ एक जाम की नहीं, बल्कि उस संवेदनहीन व्यवस्था का प्रतीक है जहाँ आम आदमी की जिंदगी और जरूरी कामों से ज्यादा नेताओं की कुछ मिनटों की सुविधा को अहमियत दी जा रही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com