-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Srpf Constable Kaustubh Sangle Suicide Case Love Affair Girlfriend Warning
SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
- Written By: अनिल सिंह
Mumbai SRPF Constable Kaustubh Sangle Suicide Case: मुंबई लोकभवन में सुसाइड करने वाले SRPF जवान मामले में प्रेम प्रसंग का पहलू सामने आया है। जांच तेज।

Kaustubh Sangle Suicide Case: दक्षिण मुंबई के हाई सिक्योरिटी वाले लोकभवन परिसर में सोमवार रात कोल्हापुर एसआरपीएफ ग्रुप 16 के 26 वर्षीय जवान कौस्तुभ सांगले द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। मालाबार हिल पुलिस द्वारा की जा रही त्वरित तकनीकी और स्थानीय जांच में इस आत्मघाती कदम के पीछे एक गंभीर प्रेम प्रसंग और मानसिक तनाव का पहलू उजागर हुआ है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, कौस्तुभ सांगले की जिंदगी में मीरा-भायंदर पुलिस बल में तैनात एक महिला कांस्टेबल की मौजूदगी की बात सामने आई है। पुलिस को संदेह है कि शादी टूटने और निजी रिश्तों में आई कड़वाहट के कारण ही जवान ने अपनी सर्विस गन से खुद को उड़ा लिया। इस नए खुलासे के बाद पुलिस ने अपनी तफ्तीश का दायरा बढ़ा दिया है।
शादी से इनकार के बाद मंगेतर को भेजी थीं निजी तस्वीरें
जांच अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, कौस्तुभ सांगले और मीरा-भायंदर पुलिस में कार्यरत महिला कांस्टेबल लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे और दोनों ने आपस में शादी करने का फैसला भी कर लिया था। हालांकि, कुछ अज्ञात कारणों से यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया और महिला कांस्टेबल ने कौस्तुभ से शादी करने से साफ इनकार कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सोचा था, किसी को क्या पता चलेगा… नागपुर के होटल में चल रही थी ड्रग्स पार्टी, गोंदिया के 3 कारोबारी गिरफ्तार
यवतमाल में बोगस बीज बेचने वाली कंपनियों पर फूटा जिलाधिकारी का गुस्सा, 151 कृषि केंद्रों में बिक्री पर रोक
नागपुर के जंगलों में दोगुने हुए बाघ! जैव विविधता को बड़ी सफलता,पहली आधिकारिक गणना में चौंकाने वाले संकेत
Maharashtra Weather: कोंकण में बरसेंगे बादल, पर विदर्भ-मराठवाड़ा को अभी और सताएगी गर्मी, जानें आज का मौसम
इसके बाद महिला के परिवार वालों ने उसकी शादी विभाग के ही एक अन्य पुलिस अधिकारी से तय कर दी। खबरों के अनुसार, इस बात से आहत होकर कौस्तुभ सांगले भयंकर मानसिक तनाव में चले गए थे। इसी बीच उन्होंने महिला कांस्टेबल के साथ की अपनी कुछ बेहद निजी तस्वीरें उसके होने वाले पति (पुलिस अधिकारी) को भेज दी थीं, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया था।
ये भी पढ़ें- कल्याण: शिंदे गुट के पार्षद रमेश म्हात्रे पर महिला डॉक्टर और नर्सों से मारपीट का आरोप; CCTV फुटेज आया सामने
आत्महत्या से पहले बार-बार दी थी धमकी
इस मामले में सबसे चौंकाने वाली कड़ी यह सामने आ रही है कि कौस्तुभ सांगले ने सोमवार को यह खौफनाक कदम उठाने से ठीक पहले संबंधित महिला कांस्टेबल को फोन पर बार-बार डराया और धमकाया था कि वह जल्द ही सुसाइड कर लेगा।
सूत्रों के मुताबिक, इस लगातार मिल रही धमकी के बाद संबंधित महिला कांस्टेबल ने भयभीत होकर भायंदर पुलिस को पहले ही मौखिक या लिखित तौर पर सचेत कर दिया था कि कौस्तुभ कोई भी आत्मघाती कदम उठा सकता है। मालाबार हिल पुलिस अब इस बात की कड़ाई से जांच कर रही है कि क्या भायंदर पुलिस द्वारा यह संवेदनशील जानकारी समय रहते एसआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई गई थी या नहीं?
काउंसलिंग और कॉल डिटेल्स खंगाल रही पुलिस
फॉरेंसिक टीम द्वारा लोकभवन के टावर 2 और बैरक परिसर से सभी आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए जाने के बाद अब पूरा दारोमदार डिजिटल एविडेंस पर टिक गया है। पुलिस कौस्तुभ के मोबाइल की कॉल डेटा रिकॉर्ड (CDR) और चैट हिस्ट्री को खंगाल रही है ताकि तस्वीरें भेजने के मुख्य मकसद और दोनों के बीच आखिरी पलों में हुए विवाद की सटीक टाइमलाइन का पता लगाया जा सके।
इसके साथ ही, यह पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है कि क्या कौस्तुभ अपने तनाव को दूर करने के लिए विभाग के माध्यम से कोई काउंसलिंग या थेरेपी ले रहे थे? कोल्हापुर एसआरपीएफ ग्रुप 16 में मची इस हलचल के बीच उनके साथी जवानों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि उनकी मानसिक स्थिति का पूरा सच सामने आ सके।
Srpf constable kaustubh sangle suicide case love affair girlfriend warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Rath Yatra : जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान! पढ़िए 10 अद्भुत बातें
Jul 16, 2026 | 07:36 AMसोचा था, किसी को क्या पता चलेगा… नागपुर के होटल में चल रही थी ड्रग्स पार्टी, गोंदिया के 3 कारोबारी गिरफ्तार
Jul 16, 2026 | 07:34 AMकार्डिफ में विराट का रिकॉर्ड मिशन, एक पारी में टूट सकते हैं 4 बड़े रिकॉर्ड; राहुल द्रविड़ को भी छोड़ेंगे पीछे
Jul 16, 2026 | 07:33 AMMonsoon Update: बंगाल-ओडिशा समेत 14 राज्यों में भारी बारिश, दिल्ली-राजस्थान समेत इन राज्यों में लगा ब्रेक
Jul 16, 2026 | 07:32 AMइंदौर को बड़ी सौगात: अर्बन चैलेंज फंड से 1,214 करोड़ की जल और सीवरेज परियोजनाओं को मंजूरी
Jul 16, 2026 | 07:32 AMPower Accord: बिजली सेक्टर में भारत-नेपाल का बड़ा कदम, 1650 मेगावाट बिजली निर्यात को मिली हरी झंडी
Jul 16, 2026 | 07:31 AMमध्य प्रदेश में बारिश की रफ्तार थमी: 35 जिलों में सामान्य से कम वर्षा, 19 जुलाई के बाद मौसम बदलने के संकेत
Jul 16, 2026 | 07:30 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM













