Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

Daily Horoscope For 08 July 2026: बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है। जहां कुछ जातकों को करियर और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, वहीं कुछ को स्वास्थ्य में सतर्क रहने की सलाह दी गई।
Daily Horoscope For 08 July 2026
आज का राशिफल 8 जुलाई 2026 (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on: 
Updated on: 

Daily Horoscope: बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। कुछ जातकों को करियर और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और निर्णय लेने में विशेष सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

आज जन्मे बालक का फल

आज जन्म लेने वाला बालक निडर, परिश्रमी और कर्मशील होगा। आय के एक से अधिक साधन प्राप्त करेगा। संगीत, कला और धार्मिक कार्यों में विशेष रुचि रहेगी। माता-पिता का सम्मान करेगा और उन्हें सदैव सुख देने का प्रयास करेगा।

मेष

कामकाज की धीमी गति से अधिकारी असंतुष्ट हो सकते हैं। नए संपर्कों से कार्यों को नई दिशा मिलेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। संतान से जुड़े कार्यों पर खर्च बढ़ सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

वृषभ

आर्थिक मामलों की अनदेखी नुकसान का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें। खानपान में संयम रखें। निजी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

मिथुन

भौतिक सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च होने की संभावना है। युवाओं को सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। साहस और आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्य सफल होंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

कर्क

जल्दबाजी में भी अच्छी योजना की शुरुआत हो सकती है। कठिन परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा और मानसिक संतुलन बना रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3

सिंह

विपरीत विचारधारा वाले लोगों का साथ नुकसान पहुंचा सकता है। आजीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ अंक: 1

कन्या

कार्यशैली और सोच में बदलाव आपके लिए लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से संतोष और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 5

तुला

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसायिक दायित्व सफलतापूर्वक पूरे होंगे। पारिवारिक कार्यों में पूरी निष्ठा से जुटे रहेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

वृश्चिक

लंबे समय से लंबित मामले सुलझ सकते हैं। योजनाओं को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी। अपनी सूझबूझ से लिए गए निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। अतिथि के आगमन के योग हैं।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 9

धनु

संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। किसी मांगलिक कार्य के संपन्न होने से घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

मकर

प्रियजनों से जुड़ा शुभ समाचार मिलेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन सफलता दिलाएगा। कोई शुभ कार्य संपन्न होगा। पद, प्रतिष्ठा और धन लाभ के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

कुंभ

मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रह सकती है। कार्यों में निखार आएगा और योजनाएं आगे बढ़ेंगी। निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचें। धैर्य और विवेक आपके लिए लाभदायक रहेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 2

मीन

आपके कठोर व्यवहार से करीबी लोग नाराज हो सकते हैं। संतान से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। उम्मीद से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। मानसिक संतोष और सुख का अनुभव होगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 7

व्यापार भविष्य

आषाढ़ कृष्ण अष्टमी एवं रेवती नक्षत्र के प्रभाव से गेहूं, गुड़, खांड, शक्कर और लाल मिर्च के भाव में तेजी रहने की संभावना है। अन्य वस्तुओं में पूर्व की चाल बनी रह सकती है। जिन वस्तुओं में दिन के शुरुआती समय तेजी रहे, उनमें बाद में मंदी आने के संकेत हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com