कई अधिकारी इस संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद बावनकुले और जायसवाल ने कड़ी नाराजगी जताई। राजस्व व जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता में हुई बैठक में वित्त राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, सांसद श्याम कुमार बर्वे, विधायक कृष्णा खोपड़े, प्रवीण दटके, विकास ठाकरे, अभिजीत वंजारी, परिणय फुके, चरण सिंह ठाकुर, जिलाधिकारी विपिन इटनकर, मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी, एनआईटी चेयरमैन संजय मीणा, जिप सीईओ विनायक महामुनि व सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।